लाइव न्यूज़ :

इमरान हाशमी ने सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का हिस्सा होंने से किया इनकार, अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया सच

By वैशाली कुमारी | Updated: August 25, 2021 18:45 IST

बताया जा रहा था कि इमरान हाशमी सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 में एक निगेटिव रोल निभाते नजर आयेंगे। लेकिन एक इंटरव्यू में इमरान ने फिल्म का हिस्सा होने कि बात को गलत साबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरव्यू में इमरान ने फिल्म का हिस्सा होने कि बात को गलत साबित कर दिया हैतीनों फिल्मों के डायरेक्टर अलग-अलग  टाइगर सीरीज की दोनों फिल्में रहीं हैं जबरदस्त हिट

खबर थी कि इमरान हाशमीसलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आयेगे। लेकिन इमरान ने  स्पष्ट रूप से यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन का हिस्सा होने से इनकार किया है। अभिनेता ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "आपको किसने बोला कि मैंने इसके लिए पहले ही शूटिंग कर ली है? लोग ऐसा कह रहे हैं, लेकिन मैंने फिल्म के लिए शूटिंग नहीं की है। दरअसल, मैं फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। पता नहीं लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं। मैंने कभी इस बारे में कोई बात नहीं की। और न ही ये कहा कि मैं फिल्म कर रहा हूँ।"

 इमरान हाशमी ने कहा था, सलमान खान के साथ काम करना मेरा सपना 

यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सलमान और कैटरीना को जासूस एजेंट - टाइगर और जोया के रूप में दिखाया गया है। इससे पहले, जब उनके टाइगर 3 की स्टार कास्ट में शामिल होने की खबरें ऑनलाइन सामने आईं थी, तो इमरान ने कहा था कि वह हमेशा सलमान के साथ काम करने का सपना देखते थे। "मैं फ्रेंचाइजी में काम करना पसंद करूंगा, और मैं सलमान के साथ भी काम करना पसंद करूंगा। मेरा सलमान के साथ काम करने का हमेशा से एक सपना रहा है और उम्मीद है कि यह सच होगा।

 टाइगर सीरीज की दोनों फिल्में रहीं हैं जबरदस्त हिट

इस बीच, सलमान और कैटरीना इन दिनों रूस में टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। एक था टाइगर (2012) इस फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म थी, ये फिल्म एक भारतीय जासूस, टाइगर की कहानी है, जिसे एक जांच के दौरान एक पाकिस्तानी जासूस जोया से प्यार हो जाता है। वहीं टाइगर ज़िंदा है (2017) इस  की  फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म थी, इस फिल्म में टाइगर और जोया इराक में एक आतंकवादी  संगठन द्वारा बंधक बनाये गये लोगों को बचाने के लिए एक मिशन पर जाते हैं। ये दोनो ही फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

तीनों फिल्मों के डायरेक्टर अलग-अलग 

 जहां एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया था, वहीं जबकि दूसरी फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था, और अब तीसरी फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं ।

टॅग्स :इमरान हाशमीसलमान खानकैटरीना कैफटाइगर जिंदा हैबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम