लाइव न्यूज़ :

सर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 15:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिष्ठा धूमिल हो गई और परिवार को अत्यधिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। जीत हासिल की है, जो उनके लिए एक बहुत बड़ा दिन है।एल्विश यादव ने ये कर दिया, वो कर दिया।

नई दिल्लीः यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव पर नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल का मामला दर्ज किया गया था और मार्च 2024 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 2023 में दर्ज की गई एफआईआर और उसके बाद की कार्यवाही को रद्द कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेव पार्टी में कथित रूप से सांप के विष का इस्तेमाल करने के आरोप में 2023 में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ प्राथमिकी और उसके बाद की सभी कार्यवाहियों को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया और कहा कि यह मामला कानून के तहत कहीं नहीं टिकता।

न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि वह अपने विचार को दो विशिष्ट प्रश्नों तक सीमित रख रही है - स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 2(23) की प्रयोज्यता और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 55 के तहत कार्यवाही की वैधता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एल्विश यादव ने ढाई साल तक उत्पीड़न का जिक्र किया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा वीडियो साझा किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सांप के जहर मामले की एफआईआर रद्द किए जाने का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा न्यायपालिका पर भरोसा रहा है और उन्होंने शुरू से ही अपनी बेगुनाही का दावा किया है। उन्होंने न्याय को बरकरार रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया और कहा कि न्याय हमेशा निर्दोषों के लिए ही होता है।

एल्विश ने कहा, "आज से 2 साल पहले, 17 मार्च 2024, जो गिरफ्तार हुआ था मेरे ऊपर इस झूठे केस में... मैं तभी से कह रहा था कि मैंने कुछ नहीं किया। नवंबर 2023 में केस रजिस्टर हुआ, तब से मैं कह रहा हूं कि मैंने कुछ नहीं किया। पर मीडिया वालों ने न्यूज चलाई की - 'एल्विश यादव ने ये कर दिया, वो कर दिया,'...इतनी उत्पीड़न का सामना किया मैंने।'

यादव ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो गई और उन्हें तथा उनके परिवार को अत्यधिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसी और को ऐसा नहीं सहना पड़ेगा, और अब, वर्षों बाद, सत्यमेव जयते में, उन्होंने जीत हासिल की है, जो उनके लिए एक बहुत बड़ा दिन है।

टॅग्स :एल्विश यादवनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल