ईद मुबारक: बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें ईद के चांद का हुआ दीदार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 5, 2019 07:33 AM2019-06-05T07:33:29+5:302019-06-05T07:33:29+5:30

कई सारी बॉलीवुड फिल्में ऐसी हैं जिनमें ईद का जिक्र मिलता है। आइए हम आपको बताते हैं किन फिल्मों में ईद का जिक्र किया जाता है

eid 2019 these bollywood movie which have eid celebration | ईद मुबारक: बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें ईद के चांद का हुआ दीदार

ईद मुबारक: बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें ईद के चांद का हुआ दीदार

बॉलीवुड में त्योहारों में फिल्मों का रिलीज होना आम बात हो  गई है। होली दिवाली, ईद हर एक मौके पर फिल्म बनी है। बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें त्योहारों का जिक्र कहीं ना कहीं जरूर होता है।ऐसे में कई सारी बॉलीवुड फिल्में ऐसी हैं जिनमें ईद का जिक्र मिलता है। आइए हम आपको बताते हैं किन फिल्मों में ईद का जिक्र किया जाता है-

पाकीजा

पाकीजा में भी ईद के त्योहार को दिखाने की कोशिश की गई थी। वैसे को फिल्म इश्क पर बनी थी, लेकिन इसमें इस त्योहार को दिखाया गया था।

 मकबूल

मकबूल फिल्म में ईद का त्योहार मनाया जाता है और एक माफिया परिवार में भी कितने प्यार से त्योहार मनाने का रिवाज है। किस तरह से पंडित और मुल्ला दोनों ही इंसानियत की गरिमा बनाए रखते हैं और त्योहार का लुफ्त साथ में उठाते हैं.

कभी खुशी कभी गम

 फिल्म में शाहरुख खान एक बड़े खानदान से होते हैं जिसे गरीब खानदान की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में ईद का सेलिब्रेशन भी दिखाया जाता है जो काफी मजेदार होता है। 

 गुलाम-ए-मुस्तफा

फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा में नाना पाटेकर ने एक बेहद सच्चे मुसलमान का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे दूसरी कौम के होने के बावजूद भी एक गरीब मराठी परिवार की रक्षा करते हैं। 

सनम बेवफा

सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' एक लव स्टोरी थी। फिल्म में 2 परिवार के आपसी अनबन और दो दिलों के सच्चे प्यार की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि परिवार से लड़कर कैसे दो प्यार करने वालों की जीत होती है।

Web Title: eid 2019 these bollywood movie which have eid celebration

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Eidईद