लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस के सिलसिले में ईडी ने रकुल प्रीत, राणा दग्गुबती और अन्य अभिनेताओं को भेजा समन

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2021 08:42 IST

तेलंगाना एक्साइज विभाग ने 2017 में 30 लाख के ड्रग ज़ब्त कर केस दर्ज किए थे जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की कार्यवाही शुरू की थी। जिसके लिए एजेंसी ने रकुल प्रीत सिंह, रवि तेजा और राणा दग्गुबाती जैसे शीर्ष सितारों को पूछताछ के लिए अपने अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना एक्साइज विभाग ने 2017 में 30 लाख के ड्रग ज़ब्त कर केस दर्ज किए थे मामले में पुरी को छोड़कर बाकी सभी को 2 से 22 सितंबर के बीच बुलाया गया हैमामले में आबकारी अधिकारियों को भी गवाह के रूप में बुलाया है

हैदराबादः दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी कई अभिनेताओं के ड्रग्स सेवन करने की खबरें आ रही हैं। साउथ इंडस्ट्री के अभिनेताओं को इस सिलसिले में ईडी ने समन जारी किया है। बतौर रिपोर्ट्स 4-साल पुराने ड्रग केस के सिलसिले में ईडी ने रकुल प्रीत, राणा दग्गुबती समेत कई अभिनेताओं को समन भेजा है और सभी को सितंबर में अधिकारियों के सामने पेश होना होगा।

तेलंगाना एक्साइज विभाग ने 2017 में 30 लाख के ड्रग ज़ब्त कर केस दर्ज किए थे जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की कार्यवाही शुरू की थी। जिसके लिए एजेंसी ने रकुल प्रीत सिंह, रवि तेजा और राणा दग्गुबाती जैसे शीर्ष सितारों को पूछताछ के लिए अपने अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सितारों के अभी के लिए गवाह बनाया गया है। ईडी ने  'पोकिरी' के निर्देशक पुरी जगन्नाथ को भी समन जारी किया है। सबूत मिलने तक इन टॉलीवुड हस्तियों को अभी गवाह बनाया गया है। आबकारी विभाग ने 62 लोगों के सैंपल लिए थे।वित्त मंत्रालय के नियंत्रण वाली संस्था ने सिंह, तेजा और दग्गुबाती के साथ चार्मी कौर, मुमैथ खान, नवदीप, तनीश, नंदू और तरुण को भी समन जारी किया है।

 तेजा के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति एफ क्लब जीएम को भी बुलाया गया है। प्रसिद्ध टॉलीवुड निर्देशक पुरी जगन्नाथ, जिन्हें बद्री, पोकिरी और बुड्डा... होगा तेरा बाप जैसी उल्लेखनीय फिल्मों के लिए जाना जाता है, को 31 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है।

मामले में पुरी को छोड़कर बाकी सभी को 2 से 22 सितंबर के बीच बुलाया गया है। एजेंसी मामले की जांच कर रहे आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने साझा किया, हमने आबकारी अधिकारियों को गवाह के रूप में बुलाया है। इसी तरह, जब तक हमें सबूत नहीं मिलते, तब तक टॉलीवुड हस्तियों को गवाह माना जाएगा। जांच में उनके नाम सामने आए हैं।

टॅग्स :रकुल प्रीत सिंहराणा दुगुबत्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम