लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के खिलाफ NCB ने किया केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2020 20:54 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बुधवार और गुरुवार को पूछताछ के लिए समन किया था। हालांकि, करिश्मा एनसीबी दफ्तर में पेश नहीं हुई थी

Open in App
ठळक मुद्देNCB ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को करिश्मा के घर से एनसीबी की टीम को 1.8 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई थी।

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, मंगलवार को करिश्मा के घर से एनसीबी की टीम को 1.8 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी ने समन करके करिश्मा को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था। लेकिन, पूरा दिन एनसीबी के आधिकाकी उनका इंतजार करते रह गए, लेकिन वह हाजिर नहीं हुई। इसके बाद गुरुवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

हालांकि, करिश्मा के घर से बरामद ड्रग्स बहुत छोटी मात्रा में है, लेकिन इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि करिश्मा के इस घर से सीबीडी ऑइल की तीन शीशियां भी जब्त किया गया है। ऐसे में अगर उनपर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें एक साल की जेल या 10,000 रुपए तक का जुर्माना, या दोनों हो सकता है।

बता दें कि अगर रिपोर्ट की मानें तो करिश्मा प्रकाश का नाम उस वक्त सामने आया जब सुशांत सिंह राजपूत के में आए ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। एक ड्रग्स पेडलर्स से करिश्मा का नाम आया था। इसके बाद करिश्मा प्रकाश और दीपिका पादुकोण का एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस हैशिस और बीड ड्रग्स की मांग रही थीं।एक्ट्रेस  दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पिछले महीने पूछताछ की थी।

 दीपिका और करिश्मा की चैट के आधार पर ही एनसीबी ने उनसे पूछताछ की थी। करिश्मा और दीपिको सिंतबर में पूछताछ के लिए समन भेजा गया जिसके बाद उनसे घंटों पूछताछ की गई थी।  दीपिका के अलावा सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया