लाइव न्यूज़ :

नेपाल के PM ने प्रभु राम को बताया 'नेपाली', तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने कहा- किसी ने सोचा था कि भगवान राम को नागरिकता...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 13:15 IST

नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के प्रधानमंत्री ने भगवान राम को लेकर दिया विवादित बयानओनिर ने नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान पर किया ट्वीट

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने अपने एक बयान में दावा किया है कि “वास्तविक” अयोध्या (Ayodhya) नेपाल (Nepal) में है, भारत में नहीं। नेपाल के पीएम ओली ने कहा,  ''भगवान राम ( Lord Rama)  का जन्म दक्षिणी नेपाल के थोरी में हुआ था और वह नेपाली थे। नेपाल के प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो हा है

 अपने ट्वीट में ओनिर ने कहा कि क्या किसी ने कभी सोचा था कि भगवान राम को भी नागरिकता से जुड़ी समस्या होगी। ओनिर के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं।

ओनिर (Onir) ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के भगवान राम को लेकर दिए बयान पर ट्वीट कियाष उन्होंने लिखा, 'अगली बार ये कहेंगे कि वाल्मीकि भी नेपाल से थे। क्या किसी ने कभी सोचा था कि भगवान राम को भी नागरिकता से जुड़ी समस्या होगी।

पढ़ें 'भगवान राम नेपाली है', वाला नेपाल के प्रधानमंत्री का पूरा बयान

काठमांडू में प्रधानमंत्री आवास में नेपाली कवि भानुभक्त की जयंती के अवसर पर पीएम ओली ने कहा कि नेपाल “सांस्कृतिक अतिक्रमण का शिकार हुआ है और इसके इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।” भानुभक्त का जन्म पश्चिमी नेपाल के तानहु में 1814 में हुआ था और उन्होंने वाल्मीकि रामायण का नेपाली में अनुवाद किया था। उनका देहांत 1868 में हुआ था। 

ओली ने कहा, “हालांकि वास्तविक अयोध्या बीरगंज के पश्चिम में थोरी में स्थित है, भारत अपने यहां भगवान राम का जन्मस्थल होने का दावा करता है।” ओली ने कहा कि इतनी दूरी पर रहने वाले दूल्हे और दुल्हन का विवाह उस समय संभव नहीं था जब परिवहन के साधन नहीं थे। 

ओली ने दावा किया कि चूंकि दशरथ नेपाल के राजा थे यह स्वाभाविक है कि उनके पुत्र का जन्म नेपाल में हुआ था इसलिए अयोध्या नेपाल में है। उन्होंने कहा कि नेपाल में बहुत से वैज्ञानिक अविष्कार हुए लेकिन दुर्भाग्यवश उन परंपराओं को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। 

प्रधानमंत्री ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा के अनुसार उन्होंने कहा, बीरगंज के पास जिस स्थान का नाम थोरी है वह वास्तविक अयोध्या है जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। भारत में अयोध्या पर बड़ा विवाद है। लेकिन हमारी अयोध्या पर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, “वाल्मीकि आश्रम भी नेपाल में है और जहां राजा दशरथ ने पुत्र के लिए यज्ञ किया था वह रिडी में है जो नेपाल में है।

 

टॅग्स :नेपालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल