बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) नागरिकता संशोधन कानून (CAA Protest) के विरोध के दौरान से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक और ट्वीट किया है जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर तंज कसा है।
अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग कश्यप को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।
अब सीएए और एनआरसी पर हो रहे बवाल के बीच अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की है। अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं।
अनुराग ने ट्वीट करके कहा है कि CAA/CAB कहीं नहीं जाने वाला है। इनके लिए कुछ भी वापिस लेना नामुमकिन है क्योंकि वो उनके लिए हार होगी।यह सरकार हर चीज को हार-जीत में ही देखती है। इनका ईगो ऐसा है कि,सब जल जाएगा,राख हो जाएगा लेकिन मोदी कभी गलत नहीं हो सकता।क्यों? क्योंकि अनपढ़ लोग ऐसे ही होते हैं।
हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर शिकायत की थी कि उनके फॉलोअर्स कम हो गए हैं। अनुराग ने कहा था टर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं।