लाइव न्यूज़ :

दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया गाना रिलीज, पत्नी बनी आम्रपाली का ऐसे साथ निभा रहे पति दिनेश

By वैशाली कुमारी | Updated: November 8, 2021 20:21 IST

छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।  छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। उत्तर भारत से शुरू हुआ ये त्योहार देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इसे बड़ी शुद्धता और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देछठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैछठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है

देश में छठ महापर्व की शुरूआत हो चुकी है, चारों तरफ भक्ति का माहौल है। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली  रेलगाड़ियां श्रद्धालुओं से खसाखस भरी हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि छठ का क्या महत्व है। जिस त्योहार को इतने हर्षोल्लास से मनाया जाता हो, आदमी कितना भी व्यस्त हो लेकिन इस पर्व को मनाने अपने घर जरूर आता है, ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री इसमें पीछे कैसे रह सकती है।

छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।  छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। उत्तर भारत से शुरू हुआ ये त्योहार देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इसे बड़ी शुद्धता और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। 

भोजपुरी के बड़े सेलेब्स भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर छठ से जुड़े कई सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो आने का सिलसिला शुरू हो गया है।  इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे  का एक रील वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो दिनेश लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं।

हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया छठ गीत रिलीज हुआ है जिसके बोल हैं 'दउरा में दिया बारा बलम'। ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली कि जोड़ी भोजपुरी की सबसे चहेती जोड़ियों में एक है, जिसका हर गाना और एल्बम हिट होता है। साथ ही साथ इस जोड़ी ने एक साथ दर्जनों हिट फिल्में की हैं। आम्रपाली ने अपने इसी गाने की रील अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस नए छठ गीत को आम्रपाली और निरहुआ ने अपने अदाकारी से और शानदार बनाया है, वीडियो में दिनेश लाल निरहुआ आम्रपाली के पति बने है और वो पूजा में अपनी पत्नी का साथ निभा रहे हैं। वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया जिसे अबतक लाखों व्यू मिल चुके हैं।

टॅग्स :आम्रपाली दुबेभोजपुरीभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?