लाइव न्यूज़ :

दिलजीत दोसांझ का मानना खत्म हो रहा है बॉलीवुड में स्टार सिस्टम, कहा- घर पर कोई भी नहीं मानता मैं स्टार हूं

By भाषा | Updated: June 30, 2019 15:45 IST

Open in App

अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने कहा कि विभिन्न मंचों से हर दिन उभरती नयी प्रतिभाओं के कारण फिल्म उद्योग का हिसाब-किताब पूरी तरह बदल गया है। स्टार सिस्टम खत्म हो रहा है और कलाकारों के लिए जगह बन रही है। दिलजीत ने कहा कि आज “स्टार” की परिभाषा बदल गई है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “घर पर मुझे कोई भी स्टार की तरह नहीं देखता है। मैं कम से कम मेरी मां के बारे में जानता हूं जो मुझे ऐसे नहीं देखती हैं। दूसरों के बारे में नहीं जानता। लोग आपको एक कलाकार के तौर पर पसंद करेंगे, वे इसके लिए आपका सम्मान करेंगे न कि इसलिए कि आप स्टार हैं।’’

दिलजीत ने कहा, “आज कुछ ही स्टार हैं, कलाकार ज्यादा हैं और यह बहुत अच्छी बात है।” फिल्म “उड़ता पंजाब” के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया कई अच्छे गायकों एवं अभिनेताओं को सामने लाया है।

टॅग्स :दिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीSardar Ji 3: कंट्रोवर्सी के बीच दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तान से मिली 'जबरदस्त' प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर किया शेयर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?