लाइव न्यूज़ :

Punjab 95: दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' फरवरी में होगी रिलीज, जानिए रिलीज डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2025 13:29 IST

Punjab 95: 2023 में, पंजाब 95 का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में विश्व प्रीमियर होने वाला था, लेकिन आयोजकों के किसी आधिकारिक बयान के बिना इसे लाइन-अप से हटा दिया गया।

Open in App

Punjab 95: पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने घोषणा की है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘‘पंजाब 95’’ बिना किसी काट-छांट के सात फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी । हनी त्रेहन द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला के बैनर आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित ‘‘पंजाब 95’’ फिलहाल भारत में रिलीज नहीं होगी।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीएफबीसी) के साथ गतिरोध के बाद फिल्म में देरी हुई। इसमें अर्जुन रामपाल और “कोहरा” में अपने अभिनय से सुर्खियों में आए सुविंदर विक्की भी हैं। शुक्रवार शाम को दिलजीत ने शेसल मीडिया पर फिल्म का एक ट्रेलर साझा किया, जिसमें वह खालड़ा का किरदार निभा रहे हैं।

यह फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन और सिखों के लापता होने की घटनाओं को लेकर जसवंत की पड़ताल पर आधारित है। उन्होंने लिखा, ‘‘पंजाब 95’’ सात फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

टॅग्स :दिलजीत दोसांझपंजाबआगामी फिल्मफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी