लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के पक्ष में उतरीं दीया मिर्जा, कहा- संजय राउत 'हरामखोर लड़की' बोलने पर मांगें माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2020 09:52 IST

हाल में कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत की बहसबाजी में ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा ने का भी रिऐक्शन आया है। उन्होंने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा है कि संजय राउत को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने कंगना को 'हरामखोर लड़की' कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना शिवसेना के खिलाफ उतर आई हैंकंगना पर संजय राउत ने विवादित बयान दिया है

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहा विवाद एक विशाल रूप लेता जा रहा है। दोनों तरफ से बयानबाजी काफी तेज हो गई है। हाल ही में कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी है।  संजय राउत ने भाषा की मर्यादा को पार करते हुए कंगना रनौत को 'हरामखोर लड़की' बोल दिया था। इसके बाद बहुत सारे लोग कंगना के सपोर्ट में आगे आए हैं जिनमें से एक ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा भी हैं।

संजय राउत की भाषा पर सख्त नाराजगी जताते हुए दीया ने कंगना के सपोर्ट में लिखा, 'संजय राउत के द्वारा शब्द 'हरामखोर' का इस्तेमाल किए जाने का मैं सख्त निंदा करती हूं। सर, आपको पूरा अधिकार है कि आप कंगना ने जो कुछ कहा उस पर नाराजगी जताएं लेकिन ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए।' संजय राउत के बयान पर कंगना ने भी रिऐक्शन देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे पागल लड़की घोषित किया, 2016 में उन्होंने मुझे पीछा करने वाली और चुड़ैल कहा और अब 2020 में महाराष्ट्र के एक मंत्री मुझे हरामखोर लड़की का टाइटल दे देते हैं, क्योंकि मैंने यह कहा था कि एक मर्डर के बाद मुझे मुंबई में डर लगता है। आखिर अब कहां हैं असहिष्णुता की बात करने वाले लोग?'

कंगना रनौत पर फूटा अनिल देशमुख का गुस्सा वहीं अनिल देशमुख ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कंगना को लेकर अपनी बात रखी। अनिल देशमुख ने साफ शब्‍दों में कहा है कि कंगना जिस तरह मुंबई पुलिस को टारगेट कर रही हैं, उन्‍हें मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है। अनिल देशमुख ने कहा, 'मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड की पुलिस से होती है। लेकिन कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बना रहे हैं। एक आईपीएस अध‍िकारी को तो उनके (कंगना रनौत) के बयान के बाद कोर्ट जाना पड़ा, क्‍योंकि यह मुंबई पुलिस के अपमान का मामला है। उन्‍हें महाराष्‍ट्र या मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है।'

टॅग्स :संजय राउतदीया मिर्ज़ाकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल