लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की 'दबंग 3' में ये एक्टर निभा सकते हैं उनके पिता का किरदार

By मेघना वर्मा | Updated: June 10, 2019 16:41 IST

डिम्पल कपाड़िया को इस फिल्म में नहीं कास्ट किया जाएगा। इसका कारण ये ही कि दबंग फिल्म में उनके कैरेक्टर नैना देवी की मौत को दिखा दिया गया था। वहीं दबंग की दूसरी सीरीज में विनोद खन्ना ने उनके पिता का किरदार निभाया था।

Open in App

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग जोरो शोरो से चल रही हैं। भारत की सक्सेस के बाद सलमान खान फिर से दबंग फिल्म की तीसरे सीक्वल को बनाया जा रहा है। इस फिल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ दिखाई देंगी। वहीं इस बार सलमान खान के पिता का किरदार धर्मेंद्र निभा सकते हैं। 

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट की मानें तो डिम्पल कपाड़िया को इस फिल्म में नहीं कास्ट किया जाएगा। इसका कारण ये ही कि दबंग फिल्म में उनके कैरेक्टर नैना देवी की मौत को दिखा दिया गया था। वहीं दबंग की दूसरी सीरीज में विनोद खन्ना ने उनके पिता का किरदार निभाया था। अब खबर है की दबंग के तीसरे सीक्वल में धर्मेद्रं उनके पिता का किरदार नभा सकते हैं। 

अपने सोशल मीडिया पर एक बूमररैंग शेयर किया है। जिसमें सलमान एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। ब्लैक पैंट और टीशर्ट में सलमान बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनके हाथ में उनका लकी ब्रेसलेट दिखाई पड़ रहा है। इस बूमरैंग के साथ सलमान ने लिखा है, 'कुछ नया आ रहा है'

वहीं सलमान के फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये बिग बॉस का पार्ट हो सकता है। वहीं लोग इस ट्वीट पर उनको भारत के लिए बधाई दे रहे हैं।  आकड़ो की बात करें तो पहले ही दिन सलमान और कैटरीना की फिल्म भारत नें 42.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन भी भाईजान की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। 

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद, मेरे कर‍ियर की सबसे बड़ी ओपन‍िंग देने के लिए। मगर मुझे सबसे ज्यादा खुशी और सम्मान तब महसूस हुआ जब एक सीन के दौरान राष्ट्रगान हुआ और उसके सम्मान में सभी खड़े हुए। इससे बड़ी सम्मान की बात मेरे लिए कुछ नहीं है। जय ह‍िंद, भारत'

 फिल्म के एक सीन में सलमान खान कहते नजर आते हैं कि देश में कितनी गरीबी है, नौकरी की जरूरत है इसी सीन के दौरान ही अचानक सलमान खान राष्ट्रगान सुनाते हैं, इसी सीन में कई जगह सिनेमाहॉल में लोग खड़े हो गए। इस बात से ही सलमान बेहद खुश हैं। उनके फैंस की ये देशभक्ति और दीवानगी उनका दिल छू गई है। 

टॅग्स :सलमान खानधर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?