लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

By वैशाली कुमारी | Updated: June 10, 2021 13:01 IST

फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ की रिलीज पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार किया है। ये फिल्म कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित है। सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की ओर से फिल्म पर रोक की याचिका दायर की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ की रिलीज पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कियाकथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित है फिल्म, शुक्रवार को होना है रिलीजसुशांत सिंह राजपूत के पिता ने इस फिल्म पर रोक के लिए याचिका दायर की थी

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। ये फिल्म कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर आधारित है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

अंतरिम आदेश न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने दिया। दरअसल फिल्म और इसमें कथित तौर पर सुशांत की निजी जिंदगी, नाम, तस्वीर, उनकी नकल, लाइफस्टाइल आदि के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका उनके पिता ने दायर की थी।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्णा किशोर सिंह ने इस फिल्म के खिलाफ इसी साल की शुरुआत में यह दावा करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था कि कई लोग उनके बेटे की मौत का फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने तर्क दिया कि बॉलीवुड अभिनेता की मृत्यु को उनके और उनके परिवार की प्रतिष्ठा की कीमत पर कहानियों को विकसित करके प्रसिद्धि पाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

कथित तौ पर दिवंगत अभिनेता पर आधारित कई फिल्में हाल में चर्चा में आई है। इनमें "न्याय: द जस्टिस", "सुसाइड या मर्डर: ए स्टार लॉस्ट", और "शशांक'' जैसे नाम शामिल हैं। सुशांत के पिता ने आशंता जताई है कि इन फिल्मों, वेब सीरीज, किताबों और इंटरव्यू या अन्य सामग्री के जरिए सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

याचिका में यह दलील दी गई थी कि बगैर किसी इजाजत के सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी सामग्रियों का प्रकाशन या प्रोडक्शन करना निजता के अधिकार के खिलाफ होगा। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल