लाइव न्यूज़ :

'छपाक' के बाद फिल्मों से दूरी बनाएंगी दीपिका करियर नहीं, परिवार बढ़ाने की चाहत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2019 08:05 IST

बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जब शादीशुदा हीरोइन को कोई पूछता नहीं था. इस वजह से अभिनेत्रियां चुपचाप शादी कर लेती थीं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह ट्रेंड बदला है.

Open in App

आजकल की हीरोइनें शादी करने, घर बसाने और परिवार बढ़ाने जैसे जिंदगी के अहम फैसलें बड़ी सक्षमता से करने लगी हैं. बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जब शादीशुदा हीरोइन को कोई पूछता नहीं था. इस वजह से अभिनेत्रियां चुपचाप शादी कर लेती थीं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह ट्रेंड बदला है. अब करियर की चिंता किए बिना अभिनेत्रियां शादी करके घर बसा रही हैं.

पिछले दिनों अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसी अव्वल अदाकाराओं ने शादी की. ये तमाम अभिनेत्रियां प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हैप्पी पर्सनल लाइफ जी रही हैं. हाल में प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आ रही थीं. इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ कहा तो नहीं गया है, लेकिन बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने जरूर शादी के बाद अब एक स्टेप आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है.

ताजा खबरों की मानें तो दीपिका ने अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के बाद फिल्मों से दूरी बनाकर परिवार बढ़ाने का फैसला कर लिया है. दीपिका 'छपाक' में एक एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है. दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के बाद दीपिका लंबा ब्रेक ले सकती हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ने बीते नवंबर में ही शादी की है, लेकिन अब अधिक देर करने के बजाय वह अपने परिवार को बढ़ाने की सोच रही हैं.

हालांकि अभी इस पर दीपिका और रणवीर ने आखिरी फैसला नहीं लिया है. दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं. रणवीर के पास '83' समेत कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है. बात करें दीपिका की, तो इस समय वह जिस मुकाम पर हैं, वहां वह कुछ साल का ब्रेक ले सकती हैं. इससे उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. खैर, देखते हैं, रणवीर और दीपिका क्या फैसला करते हैं.

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?