लाइव न्यूज़ :

#SafeHands challenge: दीपिका पादुकोण ने WHO का चैलेंज किया स्वीकार, विराट कोहली और इन खिलाड़ियो को किया नॉमिनेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2020 11:05 IST

दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से एक चैलेंज दिया गया जिसे स्वीकारते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर जमकर देखने को मिल रहा है भारत में भी कोरोना वायरस अब तेजी से बढ़ता जा रहा है

कोरोना वायरस का कहर जमकर देखने को मिल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर देश में जमकर सावधानियां बरती जा रही हैं। मॉल, सिनेमाहाल और फिल्मों की शूटिंग तक रुक गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी को जागरुक करने में लगे हुए हैं।दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से एक चैलेंज दिया गया जिसे स्वीकारते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। 

इस खास चैलेंज का नाम SafeHands challenge है, ये  #COVID19 को लेकर है। इस चैलेंज में मास्कर लगाकर अपने हाथों को साबुन लगाकर अच्छी तरह से धोना है।ये चैलेंज बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को डब्ल्यूएचओ डिरेक्टर जनरल डॉक्टर टिडरोज की तरफ से दिया गया है।

ऐसे में दीपिका पादुकोण ने इस खास चैलेंज को स्वीकार किया है और भी लोगों को इसके लिए टैग किया है।दीपिका पादुकोण ने इसी चैलेंज को स्वीकारते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री वॉशरूम में मास्क लगाकर अपने हाथों पर साबुन लगाकर धुलती दिखीं। 

वीडियो ट्वीट कर दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि शुक्रिया डॉक्टर टिडरोज सेफ हैंड चैलेंज के लिए नॉमिनेट करने के लिए। ये लोगों के कोविड-19 से बचाने में जरूर कारगर साबित होगा। हम लोग इस फाइट में एक दूसरे के साथ हैं। इसके साथ ही दीपिका ने रोजर फेडरर, क्रिस्टीनो रोनाल्डो और विराट कोहली को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया।  कोराना वायरस का प्रकोप लगातार भारत में फैल रहा है। इसके संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार (18 मार्च) को 147 पहुंच गई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण भारत में तीन लोगों की मृत्यु भी हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदीपिका पादुकोणविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?