लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' अब राजस्थान में भी हुई टैक्स फ्री, राज्य सरकार ने दिए ये आदेश

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 11, 2020 13:41 IST

इससे पहले फिल्म 'छपाक' को कांग्रेस शासित राज्य यानी मध्यप्रदेश और छत्तीरगढ़ में टैक्स फ्री किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तेजाब हमले का दंश झेलने वाली लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्दे'छपाक' फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।फिल्म 'छपाक' को इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जा चुका है।

राजस्थान सरकार ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अभिनीत 'छपाक' फिल्म को मनोरंजन कर से छूट देने की घोषणा की है। सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार रात निर्णय किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने इस बारे में संवाददाताओं से कहा, 'फिल्म को कर मुक्त किए जाने का लोगों ने स्वागत किया है और यह फिल्म लोगों को शिक्षित करेगी।'

इससे पहले दीपिका (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' को कांग्रेस शासित राज्य यानी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तेजाब हमले का दंश झेलने वाली लक्ष्मी अग्रवाल  की कहानी पर आधारित है।दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक छपाक फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से 'छपाक' की यह बेहतरीन शुरुआत है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड शनिवार और रविवार को यह फिल्म और भी शादार कमाई करेगी। 

छपाक फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। छपाक फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जाता है। छपाक की कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है। जो एसिड अटैक पीड़िता है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है। 

(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)

टॅग्स :दीपिका पादुकोणछपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस