लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने आमिर खान की पत्नी किरण राव को किया रिप्लेस, बनीं MAMI की चेयरपर्सन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 30, 2019 14:49 IST

मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज बोर्ड मेंबर्स ने एक मीटिंग का आयोजन किया था। इस दौरान इस कमेटी के अगले चेयरपर्सन के लिए हुई वोटिंग हुई थी जिसमें सभी ने दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा वोट के द्वारा चुना।

Open in App

 दीपिका पादुकोण शादी के बाद से काम पर वापस आ गई हैं। अब फैंस के लिए खुशखबरी है उनको मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज का चेयरपर्सन चुना गया है। दीपिका से पहले इस पद पर आमिर खान की पत्नी किरण राव थीं। दीपिका ने किरण को एमएएमआई के पद से रिप्लेस किया है। 

खबर के अनुसार हाल ही में मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज बोर्ड मेंबर्स ने एक मीटिंग का आयोजन किया था। इस दौरान इस कमेटी के अगले चेयरपर्सन के लिए हुई वोटिंग हुई थी जिसमें सभी ने दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा वोट के द्वारा चुना। कहा जा रहा है कि अपनी अगली फिल्म प्रोजेक्ट पर बिजी होने के वजह से किरण राव ने ये पद छोड़ा है।

हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। दीपिका को ये खास पद मिल मिलने पर हर कोई बधाई दे रहा है। वहीं दीपिका अपनी इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए खासा उत्साहित भी हैं।

इस कमेटी के मेंबर नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी, करण जौहर, रमेश सिप्पी, व जोया अख्तर आदि हैं, जिन्होंने दीपिका को इस खास पद के लिए अब चुना है।

दीपिका को आखिरी बार पर्दे पर 2018 में आई फिल्म पद्मावत में देखा गया था, इसके बाद उन्होंने शादी के कारण से कोई भी फिल्म साइन नहीं की थी। वह जल्द मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?