लाइव न्यूज़ :

पहली नजर में दीपिका के इश्क में डूब गए थे रणवीर सिंह, सबसे हटकर है दोनों की प्रेम कहानी-पढ़ें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2019 09:03 IST

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण 15 नवंबर 2018 को धूमधाम से शादी की हैं। करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन बॉलीवुड स्टार ने शादी का फैसला किया। जानिए उनकी लव-स्टोरी कैसे परवान चढ़ी।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 6 सालों की लव स्टोरी के बाद रणवीर- दीपिका शादी के बंधन में बंधे। खुद दीपिका ने कहा है कि रणवीर की कभी ना उदास रहने वाली अदा एनर्जी देती हैधीरे-धीरे रणवीर सिंह दीपिका का दिल जीतने में कामयाब रहे।

बाजीराव ने मस्तानी से मुहब्बत की है अय्याशी नहीं...बाजीराव मस्तानी का ये डॉयलाग वाकई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के जीवन में सच हो गया। दोनों ने मुहाब्बत की अय्याशी नहीं। इसीलिए अब दोनों ने 15 नवंबर 2018 को सात फेरे ले लिए।

दोनों सितारे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। लगभग 6 सालों की लव स्टोरी के बाद रणवीर- दीपिका शादी के बंधन में बंधे। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर पहली ही नजर में दीपिका के इश्क में पड़ गए थे।

एक बार खुद रणवीर ने खुलासा किया था कि वो कैसे दीपिका से मिले और पहली नजर में ही उनके फैन बन गए। रणवीर ने बताया था कि पहली बार दीपिका को टीवी पर देखकर वह उनके दीवाने हो गए थे। रणवीर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "मैं एक रेस्तरां में अपने माता-पिता और बहन के साथ खाना खाने के लिए बैठा था। तभी मैंने अपने पेरैंट्स के कान में धीरे से कहा, वो देखो दीपिका पादुकोण। तो उन्होंने पूछा क्या तुम उसे हैलो कहोगे? मैंने कहा हां, हां जरूर। तभी दीपिका और उसकी साथी वहां से निकलने लगीं। मैं उसे हैलो कहने के लिए बढ़ा ही था लेकिन तभी मैंने कुछ ऐसा खा लिया था कि मेरा चेहरा खराब हो गया और मुझे रिएक्शन हो गया।"

 मैं उन पर अपना इम्प्रेशन बनाना चाहता था लेकिन चेहरा ही खराब हो गया। उनसे बात करते वक्त मैं सिर्फ अपने चेहरे के बारे में सोच रहा था। चेहरे पर पर दाने फूट रहे थे और मैं रोशनी से उनको बचाने की कोशिश में लगा था ताकि दीपिका देख न लें। दोनों की मुलाकात भले थोड़ी अटपटी थी लेकिन यहीं ये दीपिका रणवीर के जीवन में आईं। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई रामलीला के सेट पर। रणवीर के अनुसार तब तक दीपिका के दिल टूट चुका था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दीपिका का दिल रणबीर कपूर ने तोड़ा था। इस ब्रेक-अब से दीपिका बुरी तरह से टूट गई थीं। इसी दौरान दीपिका के जीवन में रणवीर ने एंट्री की।  

दीपिका ने रणवीर को बताया इमोशनल इंसान

खुद दीपिका ने कहा है कि रणवीर की कभी ना उदास रहने वाली अदा एनर्जी देती हैधीरे-धीरे रणवीर सिंह दीपिका का दिल जीतने में कामयाब रहे। कहते हैं कि बाजीराव मस्तानी के सेट पर ही रणवीर ने दीपिका के सामने इजहारे मुहब्बत किया था। इसके बाद फिर क्या था दीपिका ने भी हां कर दी। 

दीपिका और रणवीर निजी जिंदगी में एक दूसरे को जितना पसंद करते थे उतनी ही ज्यादा उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों को भा रही थी। दोनों ने 'गोलियों की रास लीला राम लीला', 'फाइंडिंग फैनी', 'बाजीराव मस्तानी'  और 'पद्मावत' में लीड रोल निभाया। 

दोनों ने लम्बे समय तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था लेकिन जिस तरह से दोनों हर दम एक साथ देखे जाते थे हर किसी को इसके बीच के रिश्ते के बारे में भनक लग चुकी थी। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने तक साथ ही जाते थे।

हाल ही में काफी विद करण में दीपिका ने बताया है कि वह  रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं। वहीं, जब बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं। रणवीर का फैशन सेंस उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। आज दोनों एक दूसरे को हो गए हैं और दोनों का कपल फैंस को जमकर पसंद आता है।

 

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोणबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच