लाइव न्यूज़ :

मां बनने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने कुछ यूं दिया रिएक्शन, समाज की सोच पर कह डाली ये बात!

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 13, 2019 09:30 IST

दीपिका इन दिनों दिल्ली में छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। मेघना गुलजार की ये फिल्म एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। 

Open in App

बॉलीवुड की कुछ एक्सट्रीमली टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण फिलहार अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। बीते साल रणवीर सिंह के साथ दीपिका शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद से ही दीपिका की प्रगनेन्सी को लेकर भी खबरें बनी हुई हैं। सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि रणवीर से भी पेरेन्टिंग पर सवाल किया जाता है। हाल ही में दीपिका ने मां बनने के सवाल पर फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

एक्सप्रेस डॉट को यूके को दिए एक इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण से मां बनने पर सवाल किया गया तो दीपिका ने कहा, 'जब ये होना होगा हो जाएगा। मुझे हर जगह से आजकल यही सुनने को मिल रहा है। खासकर उनसे जिनके बच्चे हैं। हां एक समय ये होगा मगर अभी ऐसे ही ये बात उठाने का कोई मतलब नहीं है।'

दीपिका ने समाज के मुंह पर थप्पड़ जड़ते हुए कहा, 'मुजे ऐसा लगता है कि हर बार औरत को इस तरह के सवाल के बीच से गुजरना पड़ता है। हर मैरिड कपल को ये सुनना पड़ता है। जब हम ये सवाल पूछना बंद करेंगे ना तो ही हम समाज में कुछ बदलवा ला सकेंगे।' दीपिका इन दिनों दिल्ली में छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। मेघना गुलजार की ये फिल्म एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। 

इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका के हाल ही में रिलीज हुए उनके पहले लुक की सराहना बहुत से लोगों ने की थी। ना सिर्फ दीपिका के फैंन्स बल्कि पूरे बॉलीवुड ने दीपिका के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस