लाइव न्यूज़ :

दीपिका ने शादी से पहले किया खुलासा, रणवीर सिंह की इस हरकत से करती हैं नफरत और इससे है प्यार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2018 12:19 IST

शादी के पहले दीपिका ने रणवीर को लेकर अहम खुलासे किए हैं। ये खुलासे उन्होंने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में किए हैं।

Open in App

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। दोनों ने रविवार (22 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर करते हुए बताया कि आगामी 14-15 नवंबर को परिवार के आशीर्वाद से वह हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। 

ऐसे में अब शादी के पहले दीपिका ने रणवीर को लेकर अहम खुलासे किए हैं। ये खुलासे उन्होंने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6  में किए हैं। दोनों के शादी का ऐलान करने के बाद स्टार वर्ल्ड ने शो के कुछ हिस्सों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दीपिका रणवीर सिंह को लेकर कई तरह के खुलासे करती नजर आ रही हैं।

दीपिका ने बताया कि रणवीर की वो कौन सी बात है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है और किस बात से प्यार करती हैं। पसंद के जवाब पर दीपिका ने बताया  कि रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं, रणवीर की यही चीज उन्हें बेहद खास बनाती है और उन्हें इससे प्यार है। वहीं, जब बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है।वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं।

इतना ही नहीं उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है, के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रणवीर का फैशन सेंस उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। दीपिका शो में आलिया भट्ट के साथ गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान दोनो ही सितारों ने खुलकर  अपने जीवन के खुलासे किए।

जब करण ने पूछा कि क्या ऐसा संभव है कि रणवीर-दीपिका और आलिया-रणबीर साथ में कहीं घूमने और छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। इसके जवाब में आलिया ने कहा हां ऐसा बिल्कुल संभव है और इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, हम फ्यूचर में ऐसा प्लान कर सकते हैं। ये चैट शो आज राज 9 बजे फैंस के सामने पेश किया जाएगा।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहआलिया भट्टकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच