दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी अटेंड की थी। दीपिका ने ये शादी पति रणवीर सिंह के साथ अटेंड की थी। इस शादी समारोह की दीपिका की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। रणवीर और दीपिका ने इस शादी में दमकर मस्ती की है। लेकिन इस शादी में खूब मस्ती करने के बाद अब दीपिका थक गई हैं।
हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह थकी नजर आ रही हैं। फोटो में दीपिका बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। दीपिका लेटी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही उनके होठों के पास थरमामीटर भी बना नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती है।
दीपिका और रणवीर के शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके साथ ही रणवीर ने शादी में अपना टाइम आएगा गाना भी गाया भी था।
14 नवंबर को दोनों की शादी की पहली सालगिराह है। अब देखना होगा कि दोनों इस खास दिन को किस तरह और कहां पर मनाते हैं। काम की बात करें तो दोनों साथ में 83 फिल्म में नजर आएंगें। इसके अलावा दीपिका छपाक फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म अलगे साल जनवरी में रिलीज होगी।