लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण के एक्स-बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रहीं हैं बॉलीवुड की ये गायिका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2019 09:18 IST

Open in App

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे आजकल एक के बाद एक शादी कर रहे हैं. पिछले साल दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी अभिनेत्रियों ने शादी की और इस साल भी कई बड़े सेलेब्स अपना घर बसाने जा रहे हैं.

अब तक कई जोड़ों की शादी की खबरें आ चुकी हैं. इस लिस्ट में एक नाम गायिका नीति मोहन का भी जुड़ गया है, जो कि दीपिका पादुकोण के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड निहार पंड्या से जल्द ही शादी करने जा रही हैं. दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि निहार पंड्या और नीति मोहन जान-बूझकर अपने रिश्ते और शादी की खबरों को उजागर नहीं होने दे रहे हैं.

दोनों चाहते हैं कि इनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हो. दोनों इस साल फरवरी में शादी करेंगे. बता दें कि निहार पंड्या जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. कंगना रणावत की अगली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी. नीति बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं. उन्होंने 'जब तक है जान', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है.

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस