लाइव न्यूज़ :

इंडस्ट्री से आउट हो चुकी हैं दीपिका पादुकोण? हाथ में नहीं है एक भी फिल्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 26, 2018 13:17 IST

दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड में अंतिम फिल्म पद्मावत थी। इससे पहले वह हॉलीवुड चली गई थीं। तमाम प्रचार के बाद भी उनकी फिल्म ट्रिपल एक्स दीपिका को वह पहचान नहीं दिला पाई कि उन्हें आसानी से हॉलीवुड में दूसरी फिल्में मिलने लगें।

Open in App

मुंबई, 26 अगस्तः सेल्यूलायड के मामले में दीप‌िका पादुकोण इन दिनों बिल्कुल खामोश हैं। अब तो ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद भी उनकी यह खामोशी बरकरार रहेगी। ज्यादातर ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर इंडस्ट्री में कोई नहीं क्रेज है।

आलम यह है कि पिछले एक साल में कोई भी स्क्रिप्ट उनके मन को नहीं भायी है। लेकिन दीपिका के पास इसका बहाना है। वह कहती हैं, ‘मैं मानती हूं कि इस दौरान मैंने कई स्क्रिप्ट पढ़ी है लेकिन मैं किसी भी स्क्रिप्ट के प्रति कन्विंस्ड नहीं हो पाई। असल में फिल्म सेलेक्शन के मामले में मेरा प्रोसेस कुछ अलग है। मैं जब स्क्रिप्ट सुनती हूं, तो नायिका के तौर पर नहीं एक साधारण दर्शक की तरह सुनती हूं। पहले पूरी फिल्म को समझने की कोशिश करती हूं। मेरे लिए स्क्रिप्ट सुनने का मतलब,  एक फिल्म को देखना होता है।’

उनकी ये बातें अपनी जगह बिल्कुल वाजिब हैं। लेकिन इससे जुड़ी एक बड़ी खबर यह है कि अब प्रियंका के बाद दीपिका भी इंडस्ट्री से आउट हो चुकी हैं। लगता है उनके गॉडफादर भंसाली को ही अब उन्हें बचाने के लिए आना होगा।

दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड में अंतिम फिल्म पद्मावत थी। जो कि इस साल के पहले महीने में ही रिलीज हो गई थी। जबकि उसके निर्माण की प्रकिया पिछले साल ही खत्म हो गई थी। यानी करीब एक साल से दीपिका के पास कोई फिल्‍म नहीं है।

इससे पहले वह हॉलीवुड चले गए थे। हालांकि उनकी फिल्‍म ट्रिपल एक्स ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाईं। इसके बाद से उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी रोक लगी हुई है। और बॉलीवुड में उनके टॉप की हीरोइन होने की चर्चा हो। लेकिन लगता है कि उनकी यही ख्याति उन्हें फिल्मों से दूर करती जा रही है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?