शादी के बाद पहली बार सामने आई दीपिका-रणवीर की नई फोटो,आप भी हो जाएंगे फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 17, 2018 08:25 AM2018-11-17T08:25:34+5:302018-11-17T08:25:34+5:30

Ranveer Singh and Deepika Padukone marriage: अब रणवीर-दीपिका की शादी और शादी के बाद के अंदाज की फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। अब दोनों की एक एक करके फोटो सामने आ रही हैं।

deepika padukone and ranveer singh this new picture viral | शादी के बाद पहली बार सामने आई दीपिका-रणवीर की नई फोटो,आप भी हो जाएंगे फिदा

शादी के बाद पहली बार सामने आई दीपिका-रणवीर की नई फोटो,आप भी हो जाएंगे फिदा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी सोशल मीडिया से लेकर फैंस के दिलों तक आजकल छाई हुई है। इस खूबसूरत कपल ने  इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को सिंधी और कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है। अब दोनों की शादी और शादी के बाद के अंदाज की फोटो  सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। अब दोनों की एक एक करके फोटो सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम इस कपल की दो फोटो सामने आईं जिन्होंने जमकर धमाल किया।

पहले शाम को वेडिंग हेयर स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने इंस्टाग्राम पर कपल की एक फोटो शेयर की जो वायरल हो गई।  गौरव द्वारा पोस्ट की गई इस फोटो में बी-टाउन का यह कपल काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रहा है।  इस फोटो में दीपिका - रणवीर साउथ इंडियन कपल की तरह दिख रहे हैं। ये फोटो दोनों की कोंकणी रिवाज की शादी के बाद की है।

उसके थोड़ी देर बाद ही एक और फोटो सामने आई जो जोड़े के शादी के बाद की पहली फोटो है। ये फोटो किसी रिश्तेदार के द्वारा पोस्ट की गई थी। जिसमें  दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इतना ही दीपिका शादी नवेली दुल्हन के रूप में बेहद सुंदर लग रही हैं। उनके हाथों और पैरों में मेहंदी दिख रही है। वहीं रणवीर अपने अलग अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुर्ता पजामा के साथ स्नीकर्स पहन रखे हैं। दोनों ने एक दूसरे को कमर से होल्ड किया हुआ है और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। ये फोटो इस वक्त सबसे ज्यादा सोशल  मीडिया पर धमाल मचा रही है। हर कोई किसी फोटो के बारे में बात कर रहा है।

फैंस के लिए फोटो की शेयर

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस लगातार उनकी फोटों का इंतजार कर रहे थे, जोकि गुरुवार रात खत्म हो गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंटाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करवाई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में दीपिका और रणवीर किसी पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

English summary :
Ranveer Singh and Deepika Padukone marriage news and photos are trending on social media. Ranveer Singh and Deepika Padukone on 14-15 November in Lake Como, Italy. Both the wedding and post-marriage photos are getting viral on the social media. Here is the latest pics of Ranveer Singh and Deepika Padukone post marriage.


Web Title: deepika padukone and ranveer singh this new picture viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे