लाइव न्यूज़ :

नाना-तनुश्री मामले पर दीपिका-रणवीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उत्पीड़न किसी का भी गलत है

By भाषा | Updated: October 6, 2018 02:05 IST

मी टू सही बनाम गलत के संबंध में है : दीपिका पादुकोण

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार को कहा कि मी टू अभियान गलत के ऊपर सही की जीत के बारे में हैं और इसे पुरुष बनाम स्त्री नहीं बनाया जाना चाहिए। नाना पाटेकर पर उत्पीड़न के तनुश्री दत्ता के आरोपों के आलोक में मी टू अभियान के बारे में पूछे जाने पर पादुकोण ने कहा, “मेरे लिए मी टू अभियान किसी लिंग के बारे में नहीं है। यह गलत पर सही की जीत के बारे में है।”

यहां हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट 2018 में उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हमें इंसान के तौर पर किसी भी तरह के भेदभाव या उत्पीड़न का सामना करने वाले हर व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए। यह किसी महिला या पुरुष या महिला बनाम पुरुष के संबंध में नहीं है। इसे मुश्किल न बनाएं या उस बहस में न उलझें। मुझे लगता है कि मी टू सिर्फ लिंग के संबंध में नहीं होना चाहिए। यह सही बनाम गलत के बारे में है।”

कार्यक्रम में पादुकोण के साथ मंच साझा करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह हर रूप में उत्पीड़न की निंदा करते हैं।

रणवीर ने कहा, “उत्पीड़न अपने आप में बस गलत है। किसी का भी उत्पीड़न, महिला, पुरुष या अन्य व्यक्ति जिस किसी का भी उत्पीड़न हुआ हो गलत है, चाहे कार्यस्थल पर हो, सार्वजनिक जगह पर, सड़क पर या फिर घर पर हो। यह गलत है।”

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहतनुश्री दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच