लाइव न्यूज़ :

आपने देखी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के नए एड फिल्म की ये फोटोज?

By मेघना वर्मा | Updated: March 3, 2019 13:02 IST

बीते साल दीपिका पादुकोण ने छह साल के लम्बे रिश्ते के बाद रणवीर सिंह से शादी रचा ली। ईटली के विला देल में दोनों ने शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जल्द ही कॉफी के एक एड में दिखाई देंगे।दोनों की केमिस्ट्री साथ में बेहद खूबसूरत लग रही है।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर बॉलीवुड के दो शानदार एक्टर्स। जिन्हें लोग ऑन स्क्रीन हमेशा ही देखना पसंद करते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को इतर रखते हुए एक बार फिर से ये कपल हमें टीवी पर दिखेगा। जल्द ही टीवी पर आने वाले कॉफी एड में दोनों दिखाई देने वाले हैं। सोशल मीडियो पर इस एड फिल्म की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

दोनों ही एक्टर्स एक-दूसरे को इतने प्यार से देख रहे हैं कि फैंन्स वाह कहने से नहीं थक रहे। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन बेहद ही अच्छी लग रही हैं। हलांकि इस एड फिल्म का कोई वीडियो सामने नहीं आया है मगर दोनों की फोटोज ने ही फैन्स का वीकेंड बना दिया है। 

बता दें दीपिका पादुकोण अपने करियर के इनीशियल स्टेज में दो साल तक एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। मगर कुछ सही नहीं रहा और दोनों ने एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। दीपिका ने इस बात को कबूला भी कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में भी चली गई थीं। वहीं रणबीर ने कभी ऑफिशियली इस बात को नहीं कबूला की वो दीपिका के साथ रिलेशन में थे।

बीते साल दीपिका पादुकोण ने छह साल के लम्बे रिश्ते के बाद रणवीर सिंह से शादी रचा ली। ईटली के विला देल में दोनों ने शादी कर ली। दीपिका के फैन्स शादी में उनकी झलक पाने को बेताब थे। वहीं रणबीर कपूर ने दीपिका से कितना प्यार करते हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों ही एक्टर्स एक-दूसरे को प्यार जाताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह से दीपिका और रणबीर कपूर को साथ काम करने पर सवाल पूछा गया। तो रणवीर सिंह ने बहुत स्वीटली और स्मार्टली जवाब दिया। रणवीर सिंह ने कहा, ''क्या मैं आपको इनसिक्योर लगता हूं, मैं बिल्कुल भी इनसिक्योर नहीं हूं। मैं सिक्योर हूं जो भी मैं हूं और जैसा भी मैं हूं। मैं जानता हूं दीपिका को कोई भी मेरे जितना प्यार नहीं कर सकता, सो इट्स कूल'' 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई