लाइव न्यूज़ :

आजकल क्या रही हैं दीपिका-अनुष्का-कंगना-कैटरीना, किसकी की है मांग, किसे नहीं पूछ रहे डायरेक्टर

By असीम चक्रवर्ती | Updated: July 28, 2018 14:55 IST

बॉलीवुड में फिर से एक बार से टॉप स्‍‌थान खाली हो गया है। क्योंकि जो अभिनेत्रियां अब तक टॉप पर मानी जाती थीं, वह किसी ना किसी कारण इंडस्ट्री से बाहर हो गई हैं।

Open in App

बॉलीवुड में फिर से एक बार से टॉप स्‍‌थान खाली हो गया है। क्योंकि जो अभिनेत्रियां अब तक टॉप पर मानी जाती थीं, वह किसी ना किसी कारण इंडस्ट्री से बाहर हो गई हैं।

दीपिका को कई ऑफर

पद्मावत के बाद शाहरुख की ‘जीरो’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अतिथि भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्मों का कोई नया ऑफर नहीं है। खुद दीपिका भी इधर काफी आराम से फिल्में कर रही हैं। लेकिन उनका क्रेज अब भी चरम पर है। सूत्र बताते हैं कि वह अपनी फिल्मी खामोशी को संजय लीला भंसाली की फिल्म से तोड़ेंगी। इस बीच रणवीर सिंह के साथ वह शादी कर लेंगी।

शादी के बाद भी व्यस्त है अनुष्का

अनुष्का ने भी कुछ ऐसा किया है। वह इन दिनों अपनी दो फिल्मों ‘सुई-धागा’ और ‘जीरो’ को लेकर व्यस्त हैं। शादी के बाद वह फिर तेजी से सक्रिय हुई हैं। अब वह जल्द एक साथ अपने होम प्रोडक्शन की तीन फिल्में शुरू करेंगी। इसके साथ ही सिर्फ वरुण ही नहीं, नए दौर के कुछेक और हीरो के साथ वह जोड़ी बनाकर फिल्में करने के लिए तैयार है। जाहिर है इन फिल्मों में उनकी ही मुख्य भूमिका होगी।  

कंगना का अलग मुकाम

थर्टी प्लस की हीरोइन में अभिनेत्री कंगना रणावत सबसे तेजी से दौड़ रही हैं। यह वह हीरोइन है जिसकी नंबर एक हीरोइन बनने की बहुत ज्यादा संभावना है। कंगना की एक अहम फिल्म है ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’। इसके साथ ही ‘मेंटल है क्या’ जैसी कई बड़ी फिल्मों के ऑफर उनके पास हैं। ज्यादातर ट्रेड पंडितों को यकीन है कि आनेवाला दौर उनका ही होगा। यानी वह सबसे आगे और उनके पीछे-पीछे नवोदित और पुराने दौर की हीरोइन चलती रहेगी।

कटरीना का क्या कहना!

कटरीना कैफ ने समय-समय पर दर्शकों और आलोचकों को ये जता दिया कि जब भी उनका करियर खत्म मान लिया जाता है, तभी वे कोई नया धमाका करती हैं। अब जैसे लंबे समय बाद हाल ही में उन्हें टाइगर जिंदा है के रूप में एक सुपरहिट फिल्म मिली और वे एक बार फिर हॉट डिमांड में आ गई हैं। उनके अभिनय और भाषा को लेकर चाहे जितनी भी टीका टिप्पणी हुई हों लेकिन इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता है कि दीपिका और कंगना की तरह कटरीना का भी अलग मार्केट है। फिलहाल कंगना के 

प्रियंका ने छोड़ी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पूरी तरह से शादी के मोड में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की साथ कर रही फिल्म भारत को छोड़ दिया है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीअनुष्का शर्मादीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ाकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?