लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की ये हीरोइन राइफल शूटर का लाइसेंस पाने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं, जानिए कौन है वो?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2019 10:15 IST

डेजी शाह हमेशा से ही प्रोफेशनल शूटर बनना चाहती थीं, जो अब बन गई हैं। वह बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिसको राइफल शूटर का लाइसेंस मिला है।डेजी शाह ने अपने नाम एक नई उपलब्धि कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देडेजी शाह ने अपने नाम एक नई उपलब्धि कर ली है। डेजी प्रोफेशनल राइफल शूटर बन गई हैं।

सलमान खान के साथ एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत करने वाली डेजी शाह ने अपने नाम एक नई उपलब्धि कर ली है। डेजी प्रोफेशनल राइफल शूटर बन गई हैं।

डेजी शाह हमेशा से ही प्रोफेशनल शूटर बनना चाहती थीं, जो अब बन गई हैं। वह बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिसको राइफल शूटर का लाइसेंस मिला है। इस बात की जानकारी फैंस को खुद एक्ट्रेस ने दी है।

सोशल मीडिया पर डेजी के नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मिले शूटर लाइसेंस की फोटो छाई हुई है। शूटिंग के दौरान के फोटो और वीडियो एक्ट्रेस आए दिन शेयर करती हैं। 

खास बात ये है कि सलमान खान की एक्‍ट्रेस पहली बार अगस्‍त महीने में होने जा रही प्‍वाइंट22 राइफल राइफल कॉम्‍पटीसन में हिस्सा लेंगी। यह पहला मौका है जब कोई एक्ट्रेस किसी प्रोफेशनल राइफल शूटिंग कॉम्‍पटीसन में हिस्सा लेगी।

डेजी शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्‍ट्रेस ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूवात सलमान खान फिल्‍म ‘जय हो’ से की थी। इसके बाद वह 2015 में आयी फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में नजर आयीं थी। बीते साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्‍म ‘रेस 3’ से लाइमलाइट में आईं। 

टॅग्स :डेजी शाहसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?