वीडियो: 'दबंग 3' में सलमान खान के पिता का रोल निभाएंगे विनोद खन्ना के भाई प्रमोद , एक्टर ने इस तरह कराया इंट्रोड्यूस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 28, 2019 08:17 AM2019-06-28T08:17:26+5:302019-06-28T08:17:26+5:30
दबंग 3, 2010 में आई फिल्म का तीसरा पार्ट है। फिल्म में पहले के दो पार्ट में सलमान खान के पिता के रोल में एक्टर विनोद खन्ना नजर आए थे।
सलमान खान जल्द ही फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द पर्दे पर आने वाला है।
दबंग 3, 2010 में आई फिल्म का तीसरा पार्ट है। फिल्म में पहले के दो पार्ट में सलमान खान के पिता के रोल में एक्टर विनोद खन्ना नजर आए थे। लेकिन उनके दिवंगत हो जाने के बाद फिल्म में उनकी जगह उनके भाई को कास्ट किया गया है।
सलमान खान ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि अब दबंद 3 में विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना सलमान के पिता स्वरुप नजर आने वाले हैं।सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Introducing Pramod Khanna . . #Dabangg3@sonakshisinha@PDdancingpic.twitter.com/wYDvcsQWw7
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 27, 2019
वीडियो में वह सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा के साथ प्रमोद खन्ना को इंट्रोड्यूस करवाते हुए नजर आ रहे हैं। यानि कि फिल्म में पिता के रोल को एज इट इज ही रखा गया है बस विनोद की जगह प्रमोद को साइन किया गया है।
सलमान खान की बात करें तो 'दबंग-3' के अलावा उनको फिल्म 'इंशाअल्लाह' में भी देखा जाएगा। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में है। यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।