लाइव न्यूज़ :

'दबंग 3' फंसी विवादों में, हिंदू जनजागृति समिति ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 26, 2019 21:00 IST

हाल ही में फिल्म 'दबंग 3' का 'हुड-हुड' गाना रिलीज हुआ था। लेकिन हिंदू जनजागृति समिति का कहना है कि इस गाने में हिंदू की भावनाओं को छेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Open in App

बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानी सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' विवादों में फंसती नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म के एक गाने पर हिंदू जनजागृति समिति ने आपत्ति जताते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

हाल ही में फिल्म 'दबंग 3' का 'हुड-हुड' गाना रिलीज हुआ था। लेकिन हिंदू जनजागृति समिति का कहना है कि इस गाने में हिंदू की भावनाओं को छेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। हिंदू जनजगृति समिति ने यह दावा किया है कि इस फिल्म के गाने से धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।

हिंदू जनजगृति समिति के महाराष्ट्र और झारखंड के आयोजक सुनील घंवात ने कहा, "फिल्म दबंग के गाने में ऋषियों को सलमान खान के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते दिखाया गया है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। सलमान खान ने जिस तरह से ऋषियों को नीचा दिखाया है, क्या वह मुल्ला-मौलवी या फादर-बिशप को इसी तरह नाचते हुए दिखाने की हिम्मत करेंगे?"

टॅग्स :दबंग 3सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?