लाइव न्यूज़ :

मानव कौल, आनंद तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित, अर्जुन रामपाल ने स्वयं को पृथक किया,‘नेल पॉलिश’ की शूटिंग रोकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2020 15:57 IST

रामपाल ने कहा कि वह अपनी जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और इस समय घर में पृथक-वास कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं घर पर पृथक-वास में हूं। ‘नेल-पालिश’ के सेट पर कल मानव कौल और आनंद तिवारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकौल और आनंद तिवारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी आगामी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ की शूटिंग तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।मैं घर में पृथक-वास में हूं और जांच के परिणाम का इंतजार कर रहा हूं। हर किसी से दूर रह रहा हूं। मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को 1,90,138 हो गई। शहर में 52 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,601 हो गई। 

मुंबईः अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता मानव कौल और आनंद तिवारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी आगामी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ की शूटिंग तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।

रामपाल ने कहा कि वह अपनी जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और इस समय घर में पृथक-वास कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं घर पर पृथक-वास में हूं। ‘नेल-पालिश’ के सेट पर कल मानव कौल और आनंद तिवारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

प्रोडक्शन ने तत्काल शूटिंग रोक दी है और हर व्यक्ति की दोबारा जांच की जा रही है।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं घर में पृथक-वास में हूं और जांच के परिणाम का इंतजार कर रहा हूं। हर किसी से दूर रह रहा हूं। लड़कों जल्दी ठीक हो जाओ।’’

बग्स भार्गव कृष्ण द्वारा निर्देशित ‘नेल पालिश’ जी5 पर रिलीज की जाएगी। मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को 1,90,138 हो गई। शहर में 52 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,601 हो गई। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअर्जुन रामपालफिल्मकोविड-19 इंडियामुंबईकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो