लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस पर आमिर खान ने दिया इमोशनल मैसेज, तो चीन के विदेश मंत्री ने वीडियो शेयर करके लिखी ये बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 28, 2020 18:47 IST

यह वीडियो चीन के विदेश मंत्री Sun Weidong को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने कोरोना वायरस से बचने के लिए चीन के लोगों के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे काफी इमोशनल अंदाज में अपनी बातें रख रहे हैं। यह वीडियो चीन के विदेश मंत्री Sun Weidong को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए Sun Weidong ने लिखा कि "फिल्म स्टार आमिर खान द्वारा भावनात्मक संदेश सुनकर गहरा स्पर्श महसूस हुआ। उनका समर्थन आशा से भरा है, जो अच्छी तरह से चीन में प्राप्त हुआ है और हमारी मित्रता को दर्शाता है। यकीन मानिए हम अंततः एक उज्जवल भविष्य को अपनाएंगे जब वसंत के फूल चाइना में खिलेंगे।"

वीडियो में आमिर खान यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "मेरे सभी चाइनीज दोस्तों को हैलो। जब से मैंने चाइना में फैले कोरोना वायरस के बारे में सुना है मैं बहुत चिंतित हूं। मैं अपने कुछ दोस्तों संग टच में हूं और बड़े दुख के साथ इस त्रासदी को फॉलो कर रहा हूं। उन लोगों को मेरी दिली सहानुभूति जिन्होंने अपनों को खोया है।

आमिर खान ने वीडियो में आगे कहा- "मैं ये जानता हूं कि ये एक दुखद समय है। मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रशासन इसे लेकर काफी सख्त है और चीजों को नियंत्रण में लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। मैं ये उम्मीद करता हूं कि चीन में जल्द ही सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार, अपना ध्यान रखिए, सुरक्षित रहिए और स्वस्थ रहिए।"

टॅग्स :कोरोना वायरसआमिर खानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट