लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान को ममता बनर्जी ने जन्मदिन पर दी बधाई, कहा- हमें गर्व है कि आप पश्चिम बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 2, 2019 11:49 IST

उन्होंने एक अलग से ट्वीट बांग्ला भाषा में किया और शाहरुख को शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी और शाहरुख खान के बहुत अच्छे संबंध हैं। ममता 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि शाहरुख पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड एम्बैस्डर हैं।

बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, शाहरुख। मेरे भाई, आपको अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की शुभेच्छाएं। हमें गर्व है कि आप (पश्चिम) बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं। अपनी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहिये।” ममता बनर्जी और शाहरुख खान के बहुत अच्छे संबंध हैं।उन्होंने अगला ट्वीट बांग्ला भाषा में किया और शाहरुख को शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी।ऊपर दिए गए ट्वीट का हिंदी में अनुवाद कुछ इस प्रकार है... जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, शाहरुख @iamsrk। आप स्वस्थ रहें, अच्छे बनें और अपने जीवन में कई और सुधार करें। आप बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं इस बात पर हमें गर्व है। आपकी छवि भविष्य में भी हमारा दिल जीतती रहेगी। कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में #KIFF2019 से मिलिए।

पश्चिम बंगाल इस महोत्सव की मेजबानी कर रहा है। महोत्सव आठ नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा और इसका उद्घाटन ममता बनर्जी करेंगी। इसमें शाहरुख सहित कई जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी।(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)

टॅग्स :शाहरुख़ खानममता बनर्जीशाहरुख खानबॉलीवुड हीरोबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?