लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला आयोग में फिल्म 'संजू' के खिलाफ शिकायत दर्ज, ये है पूरा मामला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 19:04 IST

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून:  संजय दत्त की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है लेकिन अब एक बार फिर से इस फिल्म पर विवादों का साया मंडराने लगा है। फिल्म संजू के अभिनेता रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फिल्म के लेखक व डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के खिलाफ कम्प्लेन दाखिल हुई है।  जिसे सोशल एक्टिविस्ट व वकील गौरव गुलाटी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (नेशनल कमीशन फॉर वीमेन) में दाखिल किया है। 

अपने कम्प्लेन में गौरव गुलाटी ने कहा है कि 'संजू' के ट्रेलर में ऐसे कई डायलॉग्स हैं जो कि महिलाओं के सम्मान को आहत करती है। फिल्म के एक सीन में जब अनुष्का शर्मा, संजय दत्त से पूछती है कि कितनी महिलाओं के साथ सोए हो। जिसके जवाब में संजय दत्त कहते हैं कि प्रोस्टिट्यूट को गिनु या उनको अलग..उनको अलग रखता हूं तो 308.. 

इसी के साथ फिल्म संजू के ट्रेलर में एक और डायलॉग है 'घी छे तो घपा घप छे'.. फिल्म के ये सारे डायलॉग्स सेक्स वर्कर्स के लिए हैं। जो कि हमारे समाज का एक हिस्सा है। सरकार इन्हें मेनस्ट्रीम में लाने का प्रयास कर रही है। 

एक्टिविस्ट गौरव गुलाटी ने कहा सेंसर बोर्ड से भी ये अपील की है कि आप इस डायलॉग्स को फिल्म संजू में से हटाएं। अगर किसी कारण फिल्म में से ये डायलॉग्स नहीं हटते हैं तो फिल्म के शुरुआत में मूवी के स्टार कास्ट को लोगों से माफ़ी मांगनी होगी।

बता दें कि इससे पहले भी फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद हुआ था। फिल्म के एक सीन में जब रणबीर जेल में बैठे होते हैं तभी अचानक जेल के बाथरूम में लीकेज होने लगता है जिसके बाद वह चीख-चीख कर जेल के कर्मचारियों को बुलाते हैं लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं आता है। जिसके लिए आपत्ति  जताई गई थी।     

टॅग्स :संजुरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल