लाइव न्यूज़ :

जामिया के छात्रों के प्रदर्शन को लेकर आपस में ही बंटा बॉलीवुड, देखें कौन आया समर्थन में तो किसने किया विरोध

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 13:18 IST

पुलिस ने जामिया मिस्सिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की और गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं।

नागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं।दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने 6 बसों में आग लगा दी । जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिस्सिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की और गिरफ्तार किया। ऐसे में इस प्रकरण पर कुछ बॉलीवुड सेलेब्स पक्ष में उतरे हैं तो कुछ विपक्ष में उतरे हैं।

विपक्ष में उतरते हुए अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने लिखा- 'हम छात्रों के साथ हैं। दिल्ली पुलिस आप पर शर्म है।'

इस घटना की बुराई करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा है कि तापसी पन्नू ने छात्राओं का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आश्चर्यजनक है कि क्या यह शुरुआत है या अंत। जो भी हो लेकिन नए नियम लिखे जा रहे हैं। अगर कोई इनमें फिट नहीं है तो नतीजा आपके सामने है। यह वीडियो देख दिल टूट जाता है।'

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- 'जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं क्या उनमें से किसी को पता है कि आखिर ये है क्या? आपको क्या लगता है कि विरोध करने वाले और खुद को बुद्धजीवी कहने वालों ने इस बिल को विस्तार से पढ़ा होगा?'

एक्ट्रेस  ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि 'यह दुखद है। क्या किसी देश में यह सामान्य है? इतने फोर्स की क्या जरुरत है? स्टूडेंट्स के लाइब्रेरी के अंदर आंसू गैस कौन छोड़ रहा है?'

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक  ने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरे पास कोई शब्द नहीं है, भयावह बलात्कार, असम और दिल्ली की स्थिति, भारत में काफी कुछ हो रहा है, दुआ करो, सिर्फ दुआ करो..."

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर  ने अपने ट्विटर हैंडल से दिल्ली पुलिस और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, "हिंसा के चौंकाने वाले मैसेज. छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? हॉस्टल में आंसू गैस का उपयोग क्यों हो रहा है? दिल्ली पुलिस ये क्या चल रहा है, चौंकाने वाला और शर्मनाक। 

हाल ही में असम में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बुधवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे। राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प देखने को मिली। जिससे अव्यवस्था का माहौल भी हो गया था। फिलहाज जगह जगह अद्धसैनिक बलों को पूर्वोत्तर में भेजा जा रहा है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019जामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में दो छात्रों गुटों के बीच झड़प, पुलिस बल तैनात

भारतWaqf Amendment Bill: जामिया यूनिवर्सिटी में बढ़ाई गई सुरक्षा; संसद में वक्फ बिल के पास होने पर लिया गया फैसला

भारतJamia Millia Islamia: जामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ना हुआ महंगा, सभी कोर्सों की फीस 41% बढ़ी

भारतVIDEO: जामिया मिलिया के छात्रों ने CAA विरोधी प्रदर्शन के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया, लगे इस्लामिक और 'आजादी' के नारे

भारतमोहनदास पई ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में गैर-मुस्लिमों के कथित उत्पीड़न की तीखी आलोचना की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?