पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार को लड़के घर से उसको उठा लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। छात्रा की इस गिरफ्तारी पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का गुस्सा फूटा है।
स्वरा ने ट्वीट करके बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधा है और लड़की के पक्ष में उतरी हैं। स्वरा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से स्वरा ने अपना पक्ष रखा है।
स्वरा ने ट्वीट करके लिखा है।"बेटी इन्हीं से बचाओ!!! शर्म है!!!। स्वरा का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का इस पर जमकर गुस्सा भी फूटता नजर आ रहा है।
स्वरा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द शीर कार्मा फिल्म नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा के साथ शबाना आजामी और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी। स्वरा इससे पहले वीरे दी वेडिंग में नजर आईं थीं, इस फिल्म में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज फैंस को देखने को मिला था।