लाइव न्यूज़ :

Fact Check: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' में एसिड अटैकर का नाम नहीं राजेश , जानें पूरी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 10:52 IST

छपाक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें दीपिका एक एसिड अटैकर की भूमिका में नजर आ रही हैं। बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नदीम खान और राजेश ट्रेंड करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के रिव्यू पेश कर दिए गए हैं हाल ही में दीपिका दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंची थीं

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के रिव्यू पेश कर दिए गए हैं। हाल ही में दीपिका दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। यहां छात्रों और शिक्षकों के साथ कुछ दिनों पहले ही कुछ नकाब पहने लोगों ने हमला किया था। दीपिका इन्हीं छात्रों से मिलने पहुंची थीं। ऐसे में दीपिका को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया गया।

छपाक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें दीपिका एक एसिड सरवाइवर की  भूमिका में नजर आ रही हैं। बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नदीम खान और राजेश ट्रेंड करने लगे। 

राजेश और नदीम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्वीट किए गए। यूजर्स ने छपाक के मेकर्स पर सवाल तक खड़े कर दिए। यूजर्स का कहना था कि फिल्म में लक्ष्मी के ऊपर तेजाब फेलने वाले शख्स का नाम ही नहीं बल्कि उसका धर्म भी बदला गया है।

उसका असली नाम नदीम खान है जिसे फिल्म में राजेश कर दिया गया है। लेकिन ये सच नहीं है। मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में राजेश मालती के बॉयफ्रेंड का नाम है। जबकि एसिड फेंकने वाले का नाम राजेश नहीं बल्कि बशीर खान उर्फ बाबू है। फिल्म में धर्म के नाम पर नाम बदलने की बात पूरी तरह से गलता है।

2005 में दिल्ली के खान मार्केट में लक्ष्मी पर नदीम खान और तीन अन्य ने कथित रूप से तेजाब फेंक दिया था।  इसी पर आधारिक फिल्म छपाक पेश की गई है।  फिल्म में लक्ष्मी का नाम बदलकर 'मालती अग्रवाल और नदीम का नाम 'बाबू उर्फ 'बशीर खान कर दिया गया है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणछपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?