बदल गया कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का टाइटल, जानिए क्या हो सकता है फिल्म का नया नाम!

By मेघना वर्मा | Published: June 29, 2019 11:47 AM2019-06-29T11:47:40+5:302019-06-29T11:47:40+5:30

फिल्म के नाम को लेकर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी  ने सेंसर बोर्ड में आपत्ति जताई थी। उनका कहा था कि फिल्म का टाइटल अपमानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए।

changed Title of Kangana Ranaut and Rajkummar Rao's 'Mental Hai Kya' | बदल गया कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का टाइटल, जानिए क्या हो सकता है फिल्म का नया नाम!

बदल गया कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का टाइटल, जानिए क्या हो सकता है फिल्म का नया नाम!

Highlightsकंगना रनौत ने अपनी फिल्म मर्णकर्णिका से बॉलीवुड में अपना डायरेक्शनल डेब्यू किया था। उनकी अपकमिंग फिल्म मेंटल है क्या के टाइटल को लेकर काफी विवाद बना हुआ है।

कंगना रनौत बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन अदाकारा में से एक हैं। सिर्फ यही नहीं वो अपनी राय हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से रखती हैं। कंगना रनौत एक बार फिर फिल्म मेंटल है क्या से दर्शकों के बीच आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म के टाइटल को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। बताया जा रहा है कि फिल्म के टाइटल को चेंज कर दिया जाएगा। 

ये है फिल्म का नाम

डीएनए के खबर के मुताबिक राजकुमार राव और कंगना रनौत की इस फिल्म का नाम अब मेंटल है क्या से बदलकर जजमेंटल है क्या रखा जा सकता है। कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म किया कि वर्ल्ड मेंटल है क्या को चेंज किया जाएगा मगर इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा क्योंकि फिल्म का पूरा सार यही है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के टाइटल को लेकर सीबीएपसी की पांच घंटे तक लगातार मीटिंग चली थी। जिसके बाद इस यूए का सर्टिफिकेट दिया गया। वहीं फिल्म में कुछ माइनर से चेंजेज किए गए हैं। साथ ही कंगना कि इस फिल्म में कोई भी कट नहीं लगाया गया है। 

हालांकि फिल्म के बदले हुए नाम को अभी ऑफिशियली रिवील नहीं किया गया है। मगर बताया यही जा रहा है कि मेंटल है क्या का नाम बदलकर जजमेंटल है क्या रख दिया जाएगा। फिल्म के नाम को लेकर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी  ने सेंसर बोर्ड में आपत्ति जताई थी। उनका कहा था कि फिल्म का टाइटल अपमानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए।  

इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी को कहा था कि फिल्म मेंटल हेल्थ केयर अधिनियम 2017 के कई वर्गों का उल्लंघन करती है। जिसके बाद सूचना प्रसारण मंत्रायल और पीएमओ से हस्तक्षेप की मांग की गई है। 

वहीं, फिल्म की टीम इस बारे में सफाई दे चुका है। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि फिल्म मेंटल है क्या में लोगों के व्यक्तित्व को पेश किया जाएगा। फिल्म किसी भी तरह से किसी की भावनाओं को आहत नहीं करेगी। यह केवल मनोरंजन है।इसमें किसी का अपमान जैसा कुछ भी नहीं है।

Web Title: changed Title of Kangana Ranaut and Rajkummar Rao's 'Mental Hai Kya'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे