चंद्रयान 2: अक्षय कुमार ने दी महिला साइंटिस्टो और ISRO को शुभकामनाएं, देर रात किया जाएगा लॉन्च

By मेघना वर्मा | Published: July 14, 2019 05:15 PM2019-07-14T17:15:32+5:302019-07-14T17:15:32+5:30

चंद्रयान-2 देश का सबसे दूसरा चंद्र मिशन है। ये चंद्रयान श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई की देर रात 2.51 बजे लॉन्च किया जाएगा।

chandrayaan 2 akshay kumar wishes luck to ISRO scientists | चंद्रयान 2: अक्षय कुमार ने दी महिला साइंटिस्टो और ISRO को शुभकामनाएं, देर रात किया जाएगा लॉन्च

चंद्रयान 2: अक्षय कुमार ने दी महिला साइंटिस्टो और ISRO को शुभकामनाएं, देर रात किया जाएगा लॉन्च

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म मिशन मंगल लेकर जनता के बीच होंगे। जहां एक ओर उनके फिल्म का टीजर लोगों का दिल जीत रहा है वहीं दूसरी ओर भारत देश आज दूसरे चंद्रयान को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार ने इस चंद्रयान को लीड कर रहीं महिला साइंटिस्ट को शुभकामनाएं दी हैं। चंद्रयान-2 देश का सबसे दूसरा चंद्र मिशन है। ये चंद्रयान श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई की देर रात 2.51 बजे लॉन्च किया जाएगा।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में खिलाड़ी कुमार ने लिखा, 'भारत का चन्द्रमा की ओर ये दूसरा स्पेस मिशन, चंद्रयान-2 इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) की दो महिला साइंटिस्ट्स लीड करने जा रही हैं, जो भारतीय इतिहास में पहली बार हो रहा है। मैं इन रॉकेट वुमेन को और इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। आपको और शक्ति मिले।'

बता दें अक्षय कुमार जल्द ही मिशन मंगल फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म में भारत के मंगल ग्रह तक पहुंचने की कहानी है। इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 



 

कैसा है टीजर

46 सेंकेड के इस ट्रीजर की शुरुआत होती है अक्षय कुमार से। जो मंगल ग्रह पर पर भेजे जाने की ये कहानी आपको बड़े करीने, सिंपल और खूबसूरत तरीके से दिखाई जाएगी। टीजर में विद्या बालन हैं जो  अपने ससुराल को संभालने के साथ लॉन्चिंग की तैयारी में दिखीत हैं। तापसी हैं जो अपने घर के किसी बिमार सदस्य की देखभाल तो कर रही हैं मगर मिशन मंगल में उनका पूरा हाथ हैं। 

शरमन हैं जो अपनी जिंदगी में कही बिजी है मगर मंगल ग्रह के इस लॉन्चिंग के लिए रात भर काम कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा समेत सभी कलाकार जो अपनी छोटी सी दुनिया से निकल कर आए हैं वो मंगल पर कैसे पहुंचेगे और इसमें उनके रास्ते क्या रोड़ा आएगा इसी की कहानी है मिशन मंगल। 

टीजर के अंत में वंदे मातरम की ट्यून आपको रेंगटे जरूर खड़े कर देगी। अक्षय कुमार नेटीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'एक देश, एक सपना, एक इतिहास, इंडिया की सच्ची कहानी स्पेस मिशन टू मार्स। टीजर में ना सिर्फ अक्षय बल्कि पूरी स्टार कास्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विद्या बालन और तापसी पन्नु साड़ी पहने पूरी इंडियन अवतार में अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी अपने छोटे से रोल में गॉर्जियस लग रही हैं। 



 

मिशन मंगल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साधारण उन लोगों की जिंदगी की कहानी जिसने देश और दुनिया ही नहीं बल्कि आसमां पर इतिहास रच दिया। इंडिया स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन पर बनी ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।  

Web Title: chandrayaan 2 akshay kumar wishes luck to ISRO scientists

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे