लाइव न्यूज़ :

चैतन्य तम्हाणे की ‘द डिसाइपल’ ने वेनिस फिल्मोत्सव में जीता FIPRESCI अवॉर्ड

By भाषा | Updated: September 12, 2020 14:31 IST

1990 में इस वार्षिक फिल्मोत्सव में भारतीय फिल्म ‘माथीलुकल’ ने एफआईपीआरईएससीआई पुरस्कार जीता था। इसका निर्देशन अडूर गोपालकृष्णन ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय फिल्मकार चैतन्य तम्हाणे की फिल्म ‘द डिसाइपल’ ने 2020 वेनिस फिल्मोत्सव में प्रतिष्ठित एफआईपीआरईएससीआई पुरस्कार अपने नाम किया।फिल्म का पिछले सप्ताह ‘बिएनाले’ में प्रीमियर हुआ था और समीक्षकों ने फिल्म को काफी सराहा था।

नई दिल्लीः भारतीय फिल्मकार चैतन्य तम्हाणे की फिल्म ‘द डिसाइपल’ ने 2020 वेनिस फिल्मोत्सव में प्रतिष्ठित एफआईपीआरईएससीआई पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म का पिछले सप्ताह ‘बिएनाले’ में प्रीमियर हुआ था और समीक्षकों ने फिल्म को काफी सराहा था।

‘द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स’ (एफआईपीआरईएससीआई) द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार का मकसद फिल्म संस्कृति को प्रोत्साहित एवं विकसित करने के साथ ही पेशेवर हितों की रक्षा करना है। पेशेवर फिल्म समीक्षक और दुनिया भर के फिल्म पत्रकार बेल्जियम के ब्रसेल्स में 1930 में गठित इस संगठन के सदस्य हैं।

तम्हाणे ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे काम को लगातार सराहने के लिए मैं एफआईपीआरईएससीआई और निर्णय लेने वाले मंडल (जूरी) का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इस पुरस्कार का चयन करने वालों में फिल्म समीक्षक एवं दुनियाभर के पत्रकार शामिल हैं, ऐसे में यह पुरस्कार बहुत विशेष सम्मान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘द डिसाइपल’ की यात्रा की इस शानदार शुरुआत से काफी उत्साहित एवं रोमांचित हैं।’’ इससे पहले 1990 में इस वार्षिक फिल्मोत्सव में भारतीय फिल्म ‘माथीलुकल’ ने एफआईपीआरईएससीआई पुरस्कार जीता था। इसका निर्देशन अडूर गोपालकृष्णन ने किया था।

फिल्म निर्माता विवेक गोम्बर ने कहा, ‘‘वेनिस में 30 साल में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनना सम्मान की बात है। हमारे काम पर एफआईपीआरईएससीआई का भरोसा हमें कई वर्षों तक प्रोत्साहित करने का बड़ा कारण होगा।’’

मराठी भाषा की यह फिल्म 20 साल में पहली ऐसी भारतीय फिल्म है, जिसे किसी यूरोपीय फिल्मोत्सव (कान, वेनिस, बर्लिन) में मुख्य प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इससे पले 2001 में मीरा नायर की ‘मानसून वेडिंग’ को चुना गया था। शास्त्रीय संगीत की विषयवस्तु पर बनी ‘द डिसाइपल’ में आदित्य मोदक ने मुख्य किरदार निभाया है और चार बार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके अल्फांसो कुओरोन इसके कार्यकारी निर्माता हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?