लाइव न्यूज़ :

BMC की तोड़फोड़ पर कंगना के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स, जानिए किसने क्या कहा?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 10, 2020 09:09 IST

रेणुका शहाणे ने ट्वीट किया, ''मैं मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले कंगना के कमेंट को पसंद नहीं करती, मगर बीएमसी की बदले की गरज से की गई कार्रवाई से मैं परेशान हूं

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के मुंबई स्थित आवासीय दफ्तर में बुधवार को की गई तोड़फोड़ के खिलाफ कई हस्तियों ने आवाज उठाई सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए कई लोगों ने पूछा कि लोकतंत्र कहां है

कंगना के मुंबई स्थित आवासीय दफ्तर में बुधवार को की गई तोड़फोड़ के खिलाफ कई हस्तियों ने आवाज उठाई. सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए कई लोगों ने पूछा कि लोकतंत्र कहां है?'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने लिखा, ''मुंबई में आखिर चल क्या रहा है. लोकतंत्र कहां है. किसी के सपनों के घर/दफ्तर को इस तरह तोड़ना गलत है.

अनुपम खेर ने लिखा, ''किसी का घरौंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल गलत है. इसका सबसे बड़ा प्रभाव या प्रहार कंगना के घर पर नहीं, बल्कि मुंबई की जमीन और जमीर पर हुआ है.''रेणुका शहाणे ने ट्वीट किया, ''मैं मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले कंगना के कमेंट को पसंद नहीं करती, मगर बीएमसी की बदले की गरज से की गई कार्रवाई से मैं परेशान हूं. आपको इतना नीचे गिरने की जरूरत नहीं.''

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन और गीतकार प्रसून जोशी ने ट्विटर पर लिखा, ''कंगना, मजबूत बनी रहो. मुश्किल वक्त से निकलने की शक्ति तुम्हारे भीतर है.'' सोनल चौहान ने लिखा, ''किसी के सपनों को तोड़ने के काम को मैं सपोर्ट नहीं कर सकती. जो गलत है, वो गलत है.''

रेसलर बबीता फोगाट ने लिखा, ''जब गीदड़ की मौत आती है तो फिर वह शहर की तरफ भागता है. यही हाल शिव सेना का है. कंगना बहन डरने वाली नहीं हैं. जब पूरा देश उनके साथ है तो ऑफिस फिर बन जाएगा, लेकिन शिव सेना की औकात का पता चल गया. बहन डरना नहीं है, पूरा देश आपके साथ खड़ा है.''निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर ने लिखा, ''इमारत तो फिर बन जाएगी, पर डराने वालों की नींव हिल जाएगी.''

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?