नील नितिन मुकेश रिसेंटली प्रभास की फिल्म साहो में दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके रोल के साथ उनकी शानदार एक्टिंग को भी लोगों ने खूब सहारा था। अब रिसेंटली नील की नई फिल्म बाई पास रोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर यही लग रहा है कि इसमें सस्पेंस शानदार होने वाला है। मगर मर्डर मिस्ट्री से भरे इस ट्रेलर में बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो कंफ्यूज करेंगी।
कैसा है ट्रेलर
2 मिनट 54 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है नील नितिन मुकेश की। शुरुआत में नील नितिन व्हील च्येर पर दिखाई देते हैं और उसी के बाद शुरू होती हैं कहानी। जिसमें किसी का मर्डर होता है जिसमें नील नितिन मुकेश को दोषी बनाने वाला होता।
मगर ट्रेलर जब आगे बढ़ता है तो फिर समझ आता है कोई नील नितिन को ही मारना चाहते हैं। ओवर ऑल इस ट्रेलर में थ्रिल और सस्पेंस बढ़िया हैं मगर कहीं से भी फिल्म की स्टोरी आपको बहुत कंफ्यूजिंग लगेगी।
फिल्म में नील नितिन मुकेश, अदा शर्मा, शमा सिकंदर, गुल पनांग, रजित कानपुर और शुभांशु पांडे भी दिखाई देंगे। फिल्म को नील नितिन मुकेश के भाई नमन नितिन मुकेश डायरेक्टर कर रहे हैं। वहीं फिल्म की कहानी नील नितिन मुकेश ने ही लिखी है। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी।
नील नितिन मुकेश आखिरी बार फिल्म साहो में दिखाई दिए थे। इसमें उनके रोल के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। हलांकि ट्विटर पर नील ने अपने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दिया था।