लाइव न्यूज़ :

‘बंटी और बबली’ के हुए 15 साल पूरे, बिग बी ने कहा- बेटे अभिषेक के साथ पहली बार किया था काम

By भाषा | Updated: May 26, 2020 13:16 IST

बिग बी ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और अभिषेक तथा ऐश्वर्या के साथ एक ‘स्टेज शो’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 15 साल.... ‘बंटी और बबली’ ।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘बंटी और बबली’ को आए 15 साल पूरे होने के मौके पर बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।निर्देशक शाद अली की 2005 में आई इस फिल्म में अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को फिल्म ‘बंटी और बबली’ को आए 15 साल पूरे होने के मौके पर बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। निर्देशक शाद अली की 2005 में आई इस फिल्म में अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे।

इस फिल्म में ऐश्वर्या राय भी एक विशेष गीत ‘कजरारे’ में नजर आई थी, जो 2007 में अभिषेक के साथ शादी के बंधन में बंधी।

बिग बी ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और अभिषेक तथा ऐश्वर्या के साथ एक ‘स्टेज शो’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 15 साल.... ‘बंटी और बबली’ । अभिषेक के साथ मेरी पहली फिल्म। बेहद मजा आया था क्या टीम थी। ‘कजरारे’ पर लगभग हर जगह प्रस्तुति दी थी।’’ इस फिल्म के अलावा अमिताभ और अभिषेक फिल्म ‘सरकार’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘पा’ में एक साथ काम कर चुके हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?