लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस ने पानी के अंदर दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर हुयीं भावुक

By मेघना वर्मा | Updated: September 23, 2019 16:14 IST

ब्रूना ने 31 अगस्त को अपनी बेटी इजाबेला को जन्म दिया था। ब्रूना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रूना, 'देसी ब्यॉज', 'ग्रैंड मस्ती', 'आई हेट लव स्टोरी' और 'जय' हो जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं।ब्रूना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला ने कुछ ही दिनों पहले अपनी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद उनके पास बधाईयों का ताता लगा हुआ था। अपनी एक्टिंग और अदाओं से लोगों को दीवाना करने वाली ब्रूना ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें शेयर की हैं। जिसे पढ़ने के बाद कोई भी भावुक हो जाएगा। ब्रूना ने बताया कि कैसे उन्होंने पानी में बेटी को जन्म दिया।

ब्रूना ने अपने एक्सपीरियेंस को शेयर करते हुए लिखा,' प्रेग्नेंसी से पहले ही मैंने सोच लिया था कि अपने बच्चे को पानी के अंदर ही जन्म दूंगी। मैं चाहती थी कि मेरा बच्चा दुनिया में बिना किसी दवाई के आए। मैं चाहती थी कि वो बस नेचुरल तरीके से ही इस दुनिया में कदम रखे।एक शांत और सुकून वाली जगह के बारे में विचार किया मैंने जहां अपने बच्चे को पानी के अंदर नेचुरल तरीके से जन्म दे सकूं और मेरे साथ सिर्फ वो लोग हों जो मुझे अच्छा महसूस करवा सके। मैं लकी रही कि मुझे ये सभी कुछ मिला।'

ब्रूना ने आगे लिखा,  'मैंने अपने बच्चे को गर्म पानी के अंदर अपने पति, मां और डॉक्टर की सहायता से जन्म दिया। मैंने खुद को इसके लिए तैयार किया था। रोज एक्सरसाइज और सही मात्रा में खाना खाकर, मेडिटेशन करके और इसके बारे में हर छोटी सी छोटी जानकारी लेकर खुद को तैयार किया। मैं चाहती थी कि मैं शनिवार को अपने बच्चे को दुनिया में ला सकूं। मैं चाहती थी कि लेबर पेन 4 घंटे से ज्यादा का न हो। मैं चाहती थी कि मैं पानी के अंदर अपने बच्चे को बिना दवाओं के ला सकूं और ऐसा ही हुआ।'

ब्रूना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के साथ ब्रूना ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की है। जिसमें वो पति और अपनी न्यू बॉर्न बेबी के साथ बाथ टब में बैठी हुई दिख रही हैं। उनकी ये फोटो दिल को अंदर से हिला देने वाली हैं। ब्रूना ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्होंने शादी कर ली है और अब एक पैरेंट बनने की तैयारी कर रही हैं।

ब्रेस्ट फीडिंग पर रिएक्शन

ब्रूना, हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन मिसिंगआई को भी सपोर्ट कर रही हैं। उनका कहना है कि उनमें आयोडीन की कमी नहीं है इसीलिए वो अपनी बेटी को अच्छे से ब्रेस्ट फीडिंग कराती हैं। ब्रूना ने 31 अगस्त को अपनी बेटी इजाबेला को जन्म दिया था। ब्रूना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही अपने साथ अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

टॅग्स :ब्रूना अब्दुल्लाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने बेटी का दिया जन्म, रखा ये नाम

बॉलीवुड चुस्कीब्रूना अब्दुल्ला 30 हफ्ते पूरे होने के बाद इंस्टा पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, देखें Pics

बॉलीवुड चुस्कीब्रूना अब्दुल्लाह बिकीनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, थाईलैंड में कर रहीं हॉलिडे एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीब्रूना अब्दुल्लाह की इस बिकीनी तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर फैंस हुए बेकाबू

बॉलीवुड चुस्कीBikini Pics: ब्रूना अब्दुल्लाह ने लॉन्जरी में तस्वीर शेयर कर एक बार फिर इंस्टा पर बढ़ाया टेम्परेचर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?