लाइव न्यूज़ :

EXCLUSIVE: महाकुंभ में जारी हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का ऑफिशयल लोगो, रिलीज करते हुए खुशी से रो पड़ी आलिया भट्ट

By मेघना वर्मा | Updated: March 4, 2019 20:18 IST

सुबह से ही सोशल मीडिया पर आलिया और अमिताभ के पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि शाम सात बजकर तीस मिनट पर फिल्म को लेकर कुछ बड़ा खुलासा किया जाना है। आसमान में एलईडी लाइट द्वारा फिल्म के मोशन पोस्टर को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया।

Open in App

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ऑफिशियल लोगो जारी हो गया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गंगा नदी के तट पर ब्रह्मास्त्र के लोगो को लॉन्च किया गया। आसमान में एलईडी लाइट द्वारा फिल्म के मोशन पोस्टर को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। इस मौके पर आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी नजर आए। 

सुबह से ही सोशल मीडिया पर आलिया और अमिताभ के पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि शाम सात बजकर तीस मिनट पर फिल्म को लेकर कुछ बड़ा खुलासा किया जाना है। शाम को आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पेज से लाइव जाकर फिल्म के ऑफिशियल लोगो को लॉन्च किया गया। माहौल कुछ यूं हो गया कि लोगों लॉन्च के बाद आलिया भावुक हो गई। 

सुबह पहुंचे प्रयागराज 

सोशल मीडिया पर आलिया भट्रट ने अपना स्टेटस लगाया था जिसमें आलिया ने बताया कि वो प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक फोटो भी सुबह से तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों ही प्रयागराज जा रहे हैं। आलिया के स्टेटस ने इस बात पर मुहर लगा दी है। हलांकि इस बात की जानकारी नहीं हुई है कि आलिया रणबीर के साथ बिग बी क्यों नहीं पहुंचे।

दोनों एक्टर्स और डायरेक्टर ने हजारों लोगों के सामने फिल्म के लोगो को रिलीज किया। बता दें इस मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन को सभी मिस कर रहे थे। 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?