लाइव न्यूज़ :

Brahmastra Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के इस सीन की वजह से हो रहा है विरोध, ट्विटर पर बहिष्कार की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: June 16, 2022 16:03 IST

इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। फिल्म में एक ओर जहां रणबीर शिवा का रोल निभाने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे9 सितंबर को आएगा फिल्म का पहला पार्टएक मल्टी स्टारर फिल्म है ब्रह्मास्त्रअयान मुखर्जी के निर्देश में बनी है फिल्म

Brahmastra Trailer: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद अब ट्विटर पर फिल्म के बॉयकॉट की बात चल रही है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन में रणबीर कपूर को जूते पहन कर मंदिर की घंटी को बजाते हुए दिखाई दिया गया है। इसी बात पर लोग आग बूबला हो गए और फिल्म का विरोध कर रहे हैं। 

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जूते लेकर मंदिर में प्रवेश किया जा रहा है। बॉलीवुड सनातन धर्म के प्रति भावनाओं को आहत करने का कोई मौका नहीं चूकता। जागो हिंदू, भारतीय हिंदुओं’#BoycottBollywood #BoycottBrahmastra

शशिकांत रेड्डी नाम के यूजर ने लिखा है, ‘ये जूते लेकर मंदिर में क्यों प्रवेश कर रहा है’#BoycottBrahmastra

ट्विटर अंकित रंजन सिंह लिखते हैं, आप कितनी भी धार्मिक फिल्में बना लें, बॉलीवुड के ये लोग हमेशा गलतियां करते हैं, इसलिए मुझे बॉलीवुड पर भरोसा नहीं है। #jagohindu #BoycottBollywood #BoycottBrahmastra #BoycottBrahmastraMovie #WeWantHinduRashtra

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। फिल्म में एक ओर जहां रणबीर शिवा का रोल निभाने जा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में नजर आने वाली हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर शिवा बनाकर दुनिया की रक्षा करते दिखेंगे। फिल्म को पार्ट में रिलीज किया जाएगा, पहला पार्ट 9 नवंबर 2022 को आएगा।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल