लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी के जन्मदिन पर इमोशनल हुए बोनी कपूर, कही दिल छू देने वाली बात

By विवेक कुमार | Updated: August 13, 2018 10:53 IST

श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकर पर्दे पर कदम रखा था, 4 साल की उम्र में तमिल फिल्म थुनाइवन में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी ने पहली बार काम किया।

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 13 अगस्त 1963  को शिवाकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम श्रीअम्मा यंगेर अय्यपन था। वहीं, श्रीदेवी के पिता एक वकील थे और मां गृहिणी थी। इनकी एक बहन और 2 सौतेले भाई भी थे। अपने फ़िल्मी करियर में श्रीदेवी ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग और फ़िल्में आज भी हमारे साथ है। 

इस बीच श्रीदेवी को याद करते हुए उनके पति बोनी कपूर ने कहा- एक होते हैं हीरो और एक होते हैं लीजेंड। हीरो को याद किया जाता है और लीजेंड्स कभी नहीं मरते। श्री हर दिन हमारे बीच रहती है। ऐसा एक मिनट भी नहीं जब हम उन्हें याद नहीं करते।'

बता दें कि बॉलीवुड आर्ट प्रॉजेक्‍ट ने श्रीदेवी को सम्‍मान देने के लिए दीवार पर 18 फीट लंबी श्रीदेवी की तस्‍वीर बनाई है।  इस साल 24 फरवरी को दुबई में कॉर्डियक अटैक के चलते श्रीदेवी की मौत हुई थी। अचानक हुई उनकी इस मौत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स को बड़ा सदमा लगा था। श्रीदेवी को सम्‍मान देने के लिए बॉलीवुड आर्ट प्रॉजेक्‍ट ने जिस तस्वीर को चुना है वह  श्रीदेवी की फिल्‍म 'गुरुदेव' से लिया गया है। 

बता दें कि श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकर पर्दे पर कदम रखा था, 4 साल की उम्र में तमिल फिल्म थुनाइवन में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी ने पहली बार काम किया। लेकिन फैंस की नजरों में असली पहचान उनको 8 साल की उम्र में आई मलयलाम फिल्म पूमबत्ता के जरिए मिली।

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल