लाइव न्यूज़ :

लव रंजन की फिल्म में नजर आएगें बोनी कपूर, बेटे अर्जुन कपूर ने एक्टिंग के लिए मनाया

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 16:58 IST

रिपोर्ट्स की माने तो, निर्माता बोनी कपूर लव रंजन की अगली फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्हें एक्टिंग के लिए मनाने का काम बेटे अर्जुन कपूर ने किया हैएक लुक टेस्ट से बोनी कपूर की तस्वीरों की एक अलग झलक मिली है

 निर्माता बोनी कपूर लव रंजन की अगली फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आएंगे। लॉकडाउन के नियमों में ढील होने के बाद टीम दिल्ली में शूटिंग करते दिखी।

बोनी कपूर ने हाल ही में एक खुलासा किया की उन्हें एक्टिंग के लिए मनाने का काम बेटे अर्जुन कपूर ने किया है। उन्होंने कहा, जब लव रंजन मेरे पास एक्टिंग करने का प्रस्ताव लेकर आए तो मैंने उन्हें मना कर दिया था। लेकिन फिर लव मेरे बेटे अर्जुन के पास गए और उसने अर्जुन और मेरी तीनो बेटियों अंशुला, खुशी और जान्हवी के साथ मिलकर मुझे मना लिया।

लव रंजन ने मुझे बताया कि मुझे एक 'पंजाबी पिता' का किरदार निभाना है। उनके अनुसार मैं इसके लिए आदर्श था। अभिनय के लिए आपको वही करना होता है जो निर्देशक आपसे करने के लिए कहते हैं, इसलिए मुझे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन मेरे बेटे ने मुझसे कहा कि मुझे बस खुद बनने की जरूरत है। हाल ही में एक वेब फिल्म में भी, मैंने खुद की भूमिका निभाई, और इसने मुझे आश्वस्त किया। अर्जुन ने मुझसे यह भी कहा कि यह मेरे लिए अच्छा बदलाव होगा।

टॅग्स :लव रंजनरणबीर कपूरश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल