Bollywood Taja Khabar: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर आई बड़ी अपडेट, कंगना रनौत ने फिर लिया पंगा, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Published: September 4, 2020 05:56 PM2020-09-04T17:56:19+5:302020-09-04T17:56:19+5:30

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के लिए एम्स के 4 डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी, जो सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विस्तार से जांच कर रही है।

Bollywood Taja Khabar sushant singh rajput death case kangana ranaut statment latest news | Bollywood Taja Khabar: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर आई बड़ी अपडेट, कंगना रनौत ने फिर लिया पंगा, पढ़ें बड़ी खबरें

(फाइल फोटो)

Highlights कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह की थी।कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच बहस का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। शिवसेना सांसद संजय राउत के बाद अब महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी कंगना के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आज यानी शुक्रवार को बड़ी बात पता चल सकती है। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या की गई, इस बात का खुलासा हो सकता है। एक्टर के परिवार वालों से लेकर फैंस के मन में यह सवाल पिछले तीन महीनों से परेशान कर रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि एक्टर के साथ क्या हुआ था। इसका पता लगाने के लिए सीबीआई भी पिछले 15 दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है। 

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के लिए एम्स के 4 डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी, जो सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विस्तार से जांच कर रही है। सुशांत के निधन के बाद फैंस ने शक जताया था कि उनकी हत्या की गई है। ऐसे में सीबीआई ने एम्स के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में डॉक्टर्स की टीम का गठन किया था। 

धमकियों के बीच कंगना रनौत ने कहा- नौ सितंबर को मुंबई जाऊंगी, किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक लें

कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह की थी। कंगना ने साथ ही कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं और यह शहर उन्हें डराता है। कंगना के इस बयान के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की सलाह दी थी। संजय राउत की इस सलाह पर बॉलीवुड क्वीन कंगना ने एक बार फिर हमला बोला है। 

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

कंगना रनौत को संजय राउत ने बताया मेंटल, कहा- जिस थाली में खाया, उसी में थूका, PoK जाकर रहे खर्चा हम देंगे

कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच बहस का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक्ट्रेस के मुंबई को PoK जैसा बताने वाले बयान के बाद से इस मुद्दे ने तुल पकड़ ली है। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि वह मुंबई वापस आ रही है किसी के बाप में दम है तो उन्हें रोक कर दिखा दे। कंगना के इस बयान के बाद अब संजय राउत ने अपनी बात रखी है। 

संजय राउत ने कंगना को मेंटल बताते हुए कहा कि वह पीओके चली जाएं वह अपने खर्च पर उन्हें भेज देंगे। संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान किया है। और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। कंगना को यह सब शोभा नहीं देता। वह एक पढ़ी लिखी महिला हैं। उन्हें यह शोभा देता है। यह मेंटल केस है।

कंगना रनौत पर फूटा अनिल देशमुख का गुस्सा, कहा- उन्‍हें महाराष्‍ट्र में रहने का कोई अध‍िकार नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई वाले बयान पर अब बहस तेज हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत के बाद अब महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी कंगना के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। कंगना के बतुके बयान कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नहीं पचा पा रहे हैं। वह लगातार एक्ट्रेस के खिलाफ ट्वीट कर इस पर एतराज जता रहे हैं। 

अनिल देशमुख ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कंगना को लेकर अपनी बात रखी। अनिल देशमुख ने साफ शब्‍दों में कहा है कि कंगना जिस तरह मुंबई पुलिस को टारगेट कर रही हैं, उन्‍हें मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है। अनिल देशमुख ने कहा, 'मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड की पुलिस से होती है। लेकिन कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बना रहे हैं। एक आईपीएस अध‍िकारी को तो उनके (कंगना रनौत) के बयान के बाद कोर्ट जाना पड़ा, क्‍योंकि यह मुंबई पुलिस के अपमान का मामला है। उन्‍हें महाराष्‍ट्र या मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है।'

सुशांत के बहनोई ने कहा- चला गया परिवार का चमकता सितारा, भाई से मिलने के लिए 5 बार मुझे छोड़कर चली गई थीं श्‍वेता

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इतने दिनों के बाद भी फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की उम्मीद मिलने से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर भाई से संबंधित चीजों को शेयर करती रहती हैं। 

अब सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने कुछ बातों का जिक्र किया। एक ब्लॉग के जरिए उन्होंने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने ब्लॉग लिखकर बताया है कि 5 बार उनकी वाइफ सुशांत के साथ रहने के लिए उनको छोड़कर गईं। उन्होंने इसके साथ ही श्वेता और सुशांत के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ भी की। 

Web Title: Bollywood Taja Khabar sushant singh rajput death case kangana ranaut statment latest news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे