लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: रिया चक्रवर्ती ने ब्लॉक किया कमेंट सेक्शन, फैंस के लिए सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2020 13:09 IST

बॉलीवुड की तमाम चटपटी खबरों के बीच पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें।

Open in App
ठळक मुद्देदिवंगत अभिनेता पर रखा जाए बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम: तेजस्वी यादवरिद्धिमा कपूर साहनी को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने ब्लॉक किया कमेंट सेक्शन

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करण जौहर (Karan Johar) के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में अब यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे। 

दिवंगत अभिनेता पर रखा जाए बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम: तेजस्वी यादव

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम रखे जाने की मांग की है। राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ तेजस्वी ने दिवंगत अभिनेता के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से पटना के राजीव नगर मुहल्ला स्थित उनके पैतृक निवास पर मुलाकात की और राजूपत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

तेजस्वी ने सुशांत के पिता के.के. सिंह और उनके चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू से मुलाकात की और कहा कि दिवंगत अभिनेता ने अपने छोटे से करियर में ऊंचाइयों को प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन किया। उन्होंने मांग की कि बिहार में प्रस्तावित फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाए। 

फैंस के लिए सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट के बाद की एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान की  टोन्ड बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। यही नहीं, वो अपने सर पर कपड़ा बांधकर मोबाइल चलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ सलमान ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बस अभी वर्कआउट खत्म किया है।' हालांकि, इस तस्वीर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां एक ओर कई यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों को सलमान की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। 

रिद्धिमा कपूर साहनी को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अपने पिता को अक्सर ही याद किया करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ पापा  ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर के साथ में नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा बेहद क्यूट लग रही हैं क्योंकि ये उनके बचपन की फोटो है।

आरडी बर्मन का 81वां जन्मदिन आज

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के आइकॉनिक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन (RD Burman) का आज 81वां जन्मदिन है। 27 जून 1939 को मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन व उनकी पत्नी मीरा के घर में पैदा हुए आरडी बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। वो अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे, जिन्हें इंडस्ट्री और फैंस पंचम या पंचम दा के नाम से पुकारते थे। उन्होंने अपनी संगीतबद्ध की हुई 18 फिल्मों में आवाज दी थी। यही नहीं, पंचम दा में भूत बंगला (1965 ) और प्यार का मौसम (1969) में एक्टिंग भी की थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसलमान खानऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?